आसुस का यह मिनी कंप्यूटर 7,999 रुपये में होगा लॉन्च

आसुस का यह मिनी कंप्यूटर 7,999 रुपये में होगा लॉन्च
विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में पॉकेट कंप्यूटर आसुस क्रोमबिट को पेश किया गया। क्रोम ओएस पर चलने वाले इस पॉकेट कंप्यूटर को  जनवरी महीने में 7,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।

इस साल ही पेश किए गए आसुस क्रोमबिट की बिक्री कुछ क्षेत्रों में पिछले महीने ही शुरू हुई थी। इवेंट में कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस डिवाइस को पेश किया और बताया कि इच्छुक यूज़र इसे जनवरी 2016 में खरीद पाएंगे।

आसुस क्रोमबिट दिखने में इंटेल कंप्यूट स्टिक जैसा है। इसमें रॉकचिप के आरके3288 क्वाड-कोर चिपसेट और 2 जीबी का रैम मौजूद है। इस डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो यह क्रोम ओएस पर चलेगा। ग्लोबल मार्केट में इस मिनी कंप्यूटर को 85 डॉलर (करीब 5,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें यूएसबी 2.0 पोर्ट और ब्लूटूथ 4.0 के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें मैमोरी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है। इससे कई यूज़र को निराशा हो सकती है।

इसे किसी भी मॉनीटर या टीवी में प्लग इन करके स्मार्ट डिवाइस जैसा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद आप वेब ब्राउज़िंग कर पाएंगे। ऐप्लिकेशन चलाने, डॉक्यूमेंट एडिट करने और फिल्में देखने जैसे काम भी इस स्मार्ट डिवाइस से किए जा सकते हैं। इसके साथ गूगल ने यह भी जानकारी दी कि भारत में जल्द दो नए आसुस क्रोमबुक भी पेश किए जाएंगे।

गूगल का क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत हद तक कंपनी के वेब सर्विसेज़ और सॉफ्टवेयर पर निर्भर नजर आता है। पिछले कुछ महीनों ने कंपनी ने इसमें ऑफलाइन मीडिया प्लेबैक जैसे कई फ़ीचर जोड़े हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टमपर आप कई एंड्रॉयड ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आसुस क्रोमबिट की भिड़ंत इंटल कंप्यूट स्टिक से होगी। यह डिवाइस भारत में 9,000 रुपये के आसपास उपलब्ध है। हाल ही में मार्केट में इनफोकस ने भी कंगारू पीसी लॉन्च करके इस सेगमेंट में एंट्री मारी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »