Apple Vision Pro हो गया हैक, मिली ये खामी

Apple द्वारा Apple Vision Pro पेश करने के बाद एक सिक्योरिटी संबंधित खामी सामने आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Apple Vision Pro में Micro‑OLED दी गई है।
  • Apple Vision Pro में Stereoscopic 3D मेन कैमरा सिस्टम है।
  • Apple Vision Pro में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है।

Apple Vision Pro में माइक्रो‑OLED है।

Photo Credit: Apple

Apple द्वारा Apple Vision Pro पेश करने के बाद एक सिक्योरिटी संबंधित खामी सामने आई है। माइक्रोआर्किटेक्चर सिक्योरिटी में एक्सपर्टीज के साथ MIT के पीएचडी स्टूडेंट जोसेफ रविचंद्रन ने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम visionOS में एक अहम कर्नेल खामी की पहचान की है। यह खामी संभावित तौर पर जेलब्रेकिंग (निर्माता द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने के लिए मोडिफाई करना) और इस नए हार्डवेयर का लाभ लेने के लिए डिजाइन किए गए गलत सॉफ्टवेयर बनाने में मदद कर सकती है।


Apple Vision Pro की कीमत


Apple Vision Pro की यूएसए में शुरुआती कीमत $3,499 (लगभग 2,90,520 रुपये) है। Apple Vision Pro को इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस के प्री-ऑर्डर 19 जनवरी, 2024 से शुरू हो गए हैं।


Apple Vision Pro में खामी


जोसेफ रविचंद्रन ने ट्वीट्स की एक सीरीज पोस्ट करते हुए X पर अपने निष्कर्ष शेयर किए, जिसमें कर्नेल खामी पर Apple Vision Pro की रिस्पॉन्स वाली फोटो शामिल थीं। खामी के बाद डिवाइस "पर्सपेक्टिव मोड" में चला जाता है और यूजर्स को रिस्टार्ट की तैयारी के लिए हेडसेट हटाने का इंस्ट्रेक्शन देता है, जो 30 सेकंड के अंदर होने वाला है।

इस रिस्टार्ट के बाद रविचंद्रन ने एक इमरजेंसी लॉग को हाइलाइट किया जो कर्नेल क्रैश का इशारा देता है। इसके अलावा उन्होंने Vision Pro Crasher नाम का एक कस्टम एप्लिकेशन दिखाया, जिसमें हेडसेट आइकन वाला स्कल और क्रैश माई विजन प्रो लेबल वाला एक बटन शामिल था। नए हार्डवेयर आने पर अक्सर सिक्योरिटी रिसर्चर उनकी टेस्टिंग करने के लिए उत्सुक रहते हैं। आईफोन को जेलब्रेक करने की तरह रविचंद्रन का कदम Vision Pro इकोसिस्टम के लिए संभावित सिक्योरिटी संबंधित दिक्कतों को उजागर करता है।
Advertisement

Apple का इतिहास रहा है कि वह सिक्योरिटी खामियों को तेजी से ठीक करने का प्रयास करता है, खासकर Vision Pro जैसे हाई-प्रोफाइल प्रोडक्ट्स के मामले में यह और भी तेज होगा। इसके अलावा रविचंद्रन ने यह पुष्टि नहीं की है कि उन्होंने Apple को अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किए हैं। हालांकि कंपनी का सिक्योरिटी बाउंटी प्रोग्राम इस तरह के खुलासों को प्रोत्साहित कर सकता है। Vision Pro का क्रमिक रोलआउट टेक्नोलॉजी को शुरुआत दौर में आने वाले को प्रभावित कर सकता है, जिससे बड़े स्तर पर दिक्कत की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा Apple किसी भी जोखिम को कम करते हुए तेजी से अपडेट में खामी को ठीक करने का प्रयास करेगा।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.