Apple की सप्लायर Jabil लगाएगी तमिलनाडु में फैक्टरी, 2,000 करोड़ रुपये का होगा इनवेस्टमेंट

तमिलनाडु सरकार ने अमेरिकी कंपनियों के साथ 2,600 करोड़ रुपये से अधिक के इनवेस्टमेंट से जुड़े एग्रीमेंट किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 23:34 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लांट के लिए राज्य सरकार के साथ एग्रीमेंट किया गया है
  • इस प्रोजेक्ट से रोजगार के लगभग 5,000 मौके बनेंगे
  • Rockwell Automation के साथ भी तमिलनाडु सरकार ने एग्रीमेंट साइन किया है

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है

दुनिया भर में लोकप्रिय Iphone बनाने वाली Apple की सप्लायर Jabil ने तमिलनाडु में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए राज्य सरकार के साथ एग्रीमेंट किया गया है। इस प्लांट में 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इससे रोजगार के लगभग 5,000 मौके बनेंगे। 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M K Stalin के अमेरिका के विजिट के दौरान यह एग्रीमेंट साइन किया गया है। राज्य सरकार ने अमेरिकी कंपनियों के साथ 2,600 करोड़ रुपये से अधिक के इनवेस्टमेंट से जुड़े एग्रीमेंट किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज और सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली Jabil के क्लाइंट्स में एपल, Cisco, HP और Dell जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके पास भारत, मलेशिया, सिंगापुर, अमेरिका, मेक्सिको और चीन में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। 

इसके अलावा इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की बड़ी कंपनियों में से एक Rockwell Automation के साथ भी राज्य सरकार ने एग्रीमेंट साइन किया है। इस सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च की गई Apple की iPhone 16 सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन्स की पहली बार देश में असेंबलिंग की जा सकती है। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत भारत में कंपनी के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई जा सकती है। 

Apple ने अपनी फैक्टरियों में वर्कर्स को एक नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। कंपनी ने देश में 2017 में iPhone SE के साथ मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद iPhone 13 और iPhone 14 भी देश में बनाए गए थे। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग एपल के लिए महत्वपूर्ण होगी। यह पहली बार होगी कि कंपनी अपने iPhone के Pro मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग चीन से बाहर करेगी। चीन में इन स्मार्टफोन्स को एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स Foxconn, Pegatron और Wistron बनाती हैं। पिछले वर्ष पेश की गई iPhone 15 सीरीज के iPhone 15 और iPhone 15 Plus की भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग की गई थ। हाल के वर्षों में एपल ने चीन से बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। कंपनी को आईफोन 15 सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स के लिए मजबूत डिमांड मिली थी। एपल की नई स्मार्टफोन सीरीज में नए फीचर्स और कैप्चर बटन है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.