Apple से नहीं थी ये उम्मीद! चार्जर के बाद बॉक्‍स से USB C केबल भी हटाई

आईफोन निर्माता ब्रांड Apple ने कुछ साल पहले आईफोन के बॉक्स से पावर एडेप्टर हटाया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 सितंबर 2024 13:23 IST
ख़ास बातें
  • AirPods 4 बॉक्स में पैकेजिंग कम करने के लिए Apple नया कदम उठा रहा है।
  • Apple के ऑफिशियल AirPods कंपेरिजन वेबपेज पर इस जानकारी की पुष्टि हुई है।
  • AirPods 4 में एक ट्रांसपेरेंसी मोड और एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) है।

AirPods 4 में एक ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है।

Photo Credit: Apple

आईफोन निर्माता ब्रांड Apple ने कुछ साल पहले आईफोन के बॉक्स से पावर एडेप्टर हटाया था। अब AirPods 4 के बॉक्स में पैकेजिंग को कम करने के लिए नया कदम उठा रहा है। हाल ही में पेश किए गए AirPods 4 वायरलेस इयरबड्स स्टैंडर्ड और नॉयज कैंसलेशन दोनों वेरिएंट में उपलब्ध हैं, जिनके बॉक्स में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग केबल नहीं आएंगी।

Apple के ऑफिशियल AirPods कंपेरिजन वेबपेज पर इस जानकारी की पुष्टि की गई है, जिसमें AirPods 4 मॉडल के लिए यूएसबी-सी चार्ज केबल अलग से बेचे जाने के लिए लिस्टेड है। Apple ने हाल ही में अपने सभी डिवाइसेज में यूएसबी टाइप सी पोर्ट देना शुरू किया है और अब यह सपोर्टिंग केबल को ही हटा रहा है। आमतौर पर कुछ यूजर्स के पास पहले से ही एक या उससे ज्यादा यूएसबी-सी केबल हो सकती हैं।

लेकिन पुराने डिवाइस से अपग्रेड करने वालों या Apple इकोसिस्टम में शुरुआत करने वाले नए यूजर्स का क्या होगा। इसका मतलब उन्हें एयरपॉड्स को चार्ज करने और इस्तेमाल करने के लिए एक अतिरिक्त खरीदारी करनी होगी। अब एप्पल आईफोन के साथ भी केबल नहीं देने का कदम उठा सकता है। इसके पीछे Apple का यह तर्क हो सकता है कि वे पैकेजिंग कचरे को कम करके पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। 


Apple AirPods 4 Specifications


Apple AirPods 4 में सेमी-इन-ईयर स्टेम और सिलिकॉन टिप्स के साथ डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही है। AirPods 4 में एक ट्रांसपेरेंसी मोड के अलावा एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) है। ये Apple के H2 चिप पर काम करते हैं और इसमें एक नया एकोस्टिक आर्किटेक्चर है। AirPods 4 पर्सनलाइज स्पेटियल ऑडियो, एडेप्टिव ऑडियो और कन्वर्सेशनल अवेयरनेस भी प्रदान करता है। Apple के नए TWS इयरफोन भी मशीन लर्निंग के साथ आते हैं। एयरपोड्स वॉयस आइसोलेशन और फोर्स सेंसर भी पेश करते हैं। कंपनी ने एक नया यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग केस पेश है जो कुल 30 घंटे का प्लेटाइम देता है। AirPods 4 (बिना ANC) की कीमत भारत में 12,900 रुपये है, जबकि ANC वाले AirPods 4 की कीमत 17,900 रुपये है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.