Apple Layoff: बिक्री में भारी बढ़ोतरी के बाद भी Apple ने सेल्स टीम में की छंटनी

iPhone निर्माता Apple ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इस कटौती में एंटरप्राइजेस, एजुकेशन और सरकारी टीम में कई सेल्स पद प्रभावित हुए है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 11:49 IST
ख़ास बातें
  • iPhone निर्माता Apple ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है।
  • एप्पल की कटौती से एंटरप्राइजेस, एजुकेशन और सरकारी टीम प्रभावित हुई हैं।
  • एप्पल इंस्टीट्यूशनल ग्राहकों के लिए अपनी बिक्री के तरीके बदल रहा है।

Apple ने सितंबर में लेटेस्ट आईफोन लॉन्च किए थे।

Photo Credit: Unsplash/Laurenz Heymann

iPhone निर्माता Apple ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इस कटौती में एंटरप्राइजेस, एजुकेशन और सरकारी टीम में कई सेल्स पद प्रभावित हुए है। कंपनी का यह कदम काफी आश्चर्यचकित करने वाला है, क्योंकि आईफोन की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। अब कंपनी इंस्टीट्यूशनल ग्राहकों के लिए अपनी बिक्री के तरीके में बदलाव कर रहा है। यह कदम डायरेक्ट सेल्स के बजाय थर्ड-पार्टी रीसेलर की ओर एक स्ट्रैटजिक बदलाव का संकेत है। आइए एप्पल के कर्मचारियों की छटनी के कदम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नए तरीके से ज्यादा ग्राहकों से जुड़ने के लिए बदलाव कर रही है और सिर्फ कुछ ही पदों इस छंटनी का असर पड़ेगा। कंपनी ने कर्मचारियों को इस छंटनी के लिए 20 जनवरी तक समय दिया है, जिसमें वह कंपनी में अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने सबसे अधिक कटौती डिफेंस डिपार्टमेंट और न्याय विभाग के साथ काम करने वाली सरकारी सेल्स टीम में की है। यह टीम अमेरिका में 43 दिनों के सरकारी बंद और सरकारी दक्षता विभाग द्वारा बजट में कटौती के चलते चुनौतियों का सामना कर रही थी।

प्रभावित हुए कुछ कर्मचारी 20-30 वर्षों से एप्पल में काम कर रहे थे। एप्पल के इस कदम ने कई कर्मचारियों को हैरान कर दिया है, हाल ही में Apple करीब 140 अरब डॉलर की अनुमानित दिसंबर बिक्री के साथ रिकॉर्ड तोड़ तिमाही की ओर बढ़ रहा है। प्रभावित कर्मचारियों ने ब्लूमबर्ग को बताया कि अब कंपनी बिक्री के लिए थर्ड पार्टी रीसेलर का तरीका खोज रही है। इससे Apple को सैलरी कॉस्ट कम करने में मदद मिलेगी।

हालांकि, कंपनी अभी भी हायरिंग कर रही है और उसने निकाले गए कर्मचारियों को ओपन सेल्स पदों के लिए आवेदन करने के लिए मौका दिया है। कंपनी ने अमेरिका में ये छंटनी कुछ हफ्ते पहले Apple की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेल्स टीमों में करीब 20 पदों की इसी तरह की कटौती के बाद हुई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Layoff, Apple Jobs Cut, iPhone, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.