अब आपके Airpods अपने-आप कार के स्पीकर्स पर नहीं होंगे स्विच! Apple ने पेश किया नया फीचर

यह नया फीचर iPhone की Settings ऐप में General सेक्शन के अंदर AirPlay और Continuity ऑप्शन में दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 11:08 IST
ख़ास बातें
  • iOS 26 में नया ‘Keep Audio with Headphones’ फीचर जोड़ा गया
  • अब AirPods कार के Bluetooth स्पीकर्स पर अपने-आप स्विच नहीं करेंगे
  • फीचर सभी iOS 26 सपोर्टेड iPhones पर काम करेगा

Airpods के साथ-साथ सभी अन्य ब्लूटूथ स्पीकर्स या डिवाइसेज के लिए भी है ‘Keep Audio with Headphones’ फीचर

Photo Credit: Apple

Apple ने iOS 26 में एक नया फीचर जोड़ा है जो AirPods यूजर्स के लिए एक पुराने झंझट को खत्म कर देगा। अब तक जब भी यूजर अपनी कार स्टार्ट करते थे, तो iPhone अपने आप AirPods से कनेक्शन तोड़कर कार के स्पीकर्स पर स्विच हो जाता था। लेकिन अब iOS 26 में आया नया ‘Keep Audio with Headphones' फीचर इस परेशानी को रोक देगा। इससे यूजर्स अपने AirPods पर ही ऑडियो सुनते रहेंगे, भले ही वो कार में बैठ जाएं।

यह नया फीचर iPhone की Settings ऐप में General सेक्शन के अंदर AirPlay और Continuity ऑप्शन में दिया गया है। वहां से यूजर इसे मैन्युअली ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसे ऑन करने के बाद आपका iPhone अब अपने-आप कार के स्पीकर्स या किसी दूसरे Bluetooth डिवाइस पर ऑडियो स्विच नहीं करेगा। Apple का कहना है कि यह फीचर सिर्फ AirPods तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसी भी Bluetooth हेडफोन या ईयरफोन के साथ काम करेगा जो iPhone से कनेक्ट हो।

Advertisement

अगर आपने यह फीचर ऑन किया हुआ है लेकिन फिर भी कभी कार के स्पीकर्स पर स्विच करना चाहते हैं, तो आप Control Centre से मैन्युअल रूप से ऐसा कर सकते हैं। वहीं अगर आप चाहते हैं कि आपका iPhone पहले की तरह अपने-आप डिवाइस बदल ले, तो Settings में जाकर इस फीचर को ऑफ भी किया जा सकता है।

‘Keep Audio with Headphones' सिर्फ कार के लिए नहीं, बल्कि किसी भी Bluetooth स्पीकर या डिवाइस पर ऑटो-स्विचिंग को रोक देगा। यानी अगर आपके घर में कोई Bluetooth स्पीकर या स्मार्ट डिस्प्ले है, तो iPhone अब बिना आपकी अनुमति के AirPods से उस पर स्विच नहीं करेगा।

Apple का यह अपडेट उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो गाने या पॉडकास्ट सुनते वक्त डिवाइस के ऑटो स्विच होने से परेशान रहते थे।

Advertisement

कंपनी के मुताबिक, ‘Keep Audio with Headphones' फीचर सभी iPhones पर उपलब्ध होगा जो iOS 26 पर चल रहे हैं। यानी अगर आपका डिवाइस iOS 26 सपोर्ट करता है, तो यह फीचर आपके लिए भी काम करेगा, चाहे आप AirPods यूज करते हों या किसी दूसरे Bluetooth हेडफोन का।

Keep Audio with Headphones फीचर क्या है?

यह iOS 26 का नया फीचर है जो आपके iPhone को AirPods से ऑडियो हटाकर किसी दूसरे Bluetooth डिवाइस (जैसे कार स्पीकर्स) पर ऑटो स्विच होने से रोकता है।

यह फीचर कहां मिलेगा?

Settings > General > AirPlay & Continuity सेक्शन में जाकर आप ‘Keep Audio with Headphones' को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

Advertisement

क्या यह फीचर सिर्फ AirPods के लिए है?

नहीं, Apple के मुताबिक यह किसी भी ब्लूटूथ हेडफोन या ईयरफोन के साथ काम करेगा जो आपके iPhone से जुड़ा हो।

क्या मैं फिर भी कार के स्पीकर्स पर स्विच कर सकता हूं?

हां, अगर फीचर ऑन है, तो भी आप Control Centre से मैन्युअली कार स्पीकर्स पर स्विच कर सकते हैं।

कौन से iPhones में यह फीचर मिलेगा?

यह फीचर सभी उन iPhones पर उपलब्ध होगा जो iOS 26 पर चल रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iOS 26, AirPods, Keep Audio With Headphones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  2. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  4. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  7. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  8. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  9. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  10. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.