साइबर हमलों से निपटने के लिए वाइट हाउस में प्‍लानिंग कर रहीं टॉप टेक कंपनियां

इनमें अल्फाबेट के मालिकाना हक वाली Google, ऐपल और एमेजॉन शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 19:34 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी समय के मुताबिक आज यह मुलाकात होगी
  • बाइडेन प्रशासन के लिए साइबर सिक्‍योरिटी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है
  • साइबर हमलों से कंपनियों व सरकारी एजेंसियों के हजारों रिकॉर्ड मिले हैं

पिछले साल Log4j नाम के ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर में मिले एक बग ने दुनियाभर की टेक कंपनियों के सिक्‍योरिटी इंतजामों पर सवाल उठा दिए थे।

अमेरिका ने पिछले साल कई साइबर हमलों का सामना किया। इसी के मद्देनजर सॉफ्टवेयर सिक्‍योरिटी पर चर्चा करने के लिए वाइट हाउस देश की प्रमुख टेक कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इनमें अल्फाबेट के मालिकाना हक वाली Google, ऐपल और एमेजॉन शामिल हैं। अमेरिकी समय के मुताबिक आज यह मुलाकात होगी। पिछले साल Log4j नाम के ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर में मिले एक बग ने दुनियाभर की टेक कंपनियों के सिक्‍योरिटी इंतजामों पर सवाल उठा दिए थे। इसी के बाद दिसंबर में वाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने टेक फर्मों के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव्‍स को लेटर भेजा।

रॉयटर्स के मुताबिक, अपने लेटर में सुलिवन ने इस बात का उल्लेख किया कि इस तरह के ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का इस्‍तेमाल और मेंटनेंस बड़े पैमाने पर वॉलंटियर्स द्वारा किया जाता है और यह ‘एक प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता' है। वाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि गुरुवार को होने वाली मीटिंग में ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर की सिक्‍योरिटी को बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी। इस मीटिंग को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, ऐनी न्यूबर्गर होस्‍ट करेंगे। 
Advertisement

बैठक में भाग लेने वाली अन्य टॉप टेक कंपनियों में IBM, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा भी शामिल हैं। मीटिंग में सरकार की एजेंसियां भी शामिल होंगी। इनमें डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्‍योरिटी, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस और कॉमर्स डिपार्टमेंट शामिल है। 

पिछले साल कई बड़े साइबर हमलों के बाद बाइडेन प्रशासन के लिए साइबर सिक्‍योरिटी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। साइबर हमलों की वजह से कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के हजारों रिकॉर्ड उजागर हुए हैं। इनमें से एक हैक के बारे में अमेरिकी सरकार ने कहा है कि वह संभवतः रूस द्वारा गुप्‍त तरीके से अंजाम दिया गया था, जिसमें SolarWinds द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर में सेंध लगाई गई थी। सॉफ्टवेयर में सेंध लगाकर हैकर्स हजारों कंपनियों और उन सरकारी कार्यालयों तक पहुंच गए, जो SolarWinds के प्रोडक्‍ट्स इस्‍तेमाल कर रहे थे। 
Advertisement

गौरतलब है कि साइबर सिक्‍योरिटी के बढ़ते खतरों के बीच गूगल (Google) ने एक साइबर सिक्‍योरिटी स्‍टार्टअप को खरीद लिया है। अल्फाबेट के स्वामित्व वाली गूगल ने बीते दिनों बताया था कि कंपनी की क्लाउड डिवीजन ने इजरायली साइबर सिक्‍योरिटी स्टार्टअप ‘सिम्प्लीफाई' (Siemplify) का अधिग्रहण किया है। बढ़ते साइबर हमलों के बीच कंपनी ने अपनी सुरक्षा का विस्तार किया है। सिम्प्लीफाई, अमोस स्टर्न (Amos Stern) के नेतृत्‍व वाला स्‍टार्टअप है। इस डील की फाइनेंशियल डिटेल्‍स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मामले से जुड़े एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि Google ने सिम्प्लीफाई के लिए लगभग 500 मिलियन डॉलर (3,730 करोड़ रुपये) नकद भुगतान किया।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.