ANPR कैमरा करेगा नंबर प्लेट स्कैन, गड़बड़ निकली तो नहीं मिलेगा पेट्रोल! जानें कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी

ANPR कैमरा नंबर प्लेट स्कैन करके वाहन की जानकारी डेटाबेस से मिलाता है। जानिए कैसे इससे फ्यूल देने का फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 06:04 IST
ख़ास बातें
  • ANPR Camera नंबर प्लेट स्कैन करके वाहन की जानकारी पढ़ता है
  • VAHAN और इंश्योरेंस रिकॉर्ड से वाहन का स्टेटस मिल सकता है
  • बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ियों के फ्यूल पर लग सकती है रोक

ANPR कैमरा नंबर प्लेट स्कैन करके गाड़ी का इंश्योरेंस और फ्यूल स्टेटस चेक कर सकता है

Photo Credit: AI Generated

पेट्रोल पंप पर गाड़ी पहुंचते ही अगर कैमरा उसकी नंबर प्लेट पढ़कर यह बता दे कि उसमें पेट्रोल या डीजल भरा जाना है या नहीं, तो यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लग सकता है। लेकिन अब भारत में इसी तरह की टेक्नोलॉजी पर काम हो रहा है। ANPR यानी Automatic Number Plate Recognition कैमरा नंबर प्लेट को पढ़कर वाहन की जानकारी डेटाबेस से मिलान कर सकता है। इसी तकनीक का इस्तेमाल पहले से दिल्ली-NCR में End-of-Life यानी तय उम्र पूरी कर चुके व्हीकल्स को फ्यूल देने से रोकने के लिए किया जा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बिना वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस वाले वाहनों को फ्यूल देने से रोकने के लिए भी इसी तरह का सिस्टम पायलट आधार पर तैयार किया जा रहा है।

ANPR कैमरा कैसे पहचानता है आपकी गाड़ी?

ANPR कैमरा सामान्य CCTV से अलग तरीके से काम करता है। कैमरा वाहन की नंबर प्लेट की तस्वीर लेता है और उसका नंबर पढ़कर उसे डिजिटल टेक्स्ट में बदल देता है। इसके बाद यह नंबर संबंधित डेटाबेस से मिलाया जा सकता है। दिल्ली में इस सिस्टम को VAHAN डेटाबेस से जोड़कर End-of-Life वाहनों, यानी वो गाड़ी जिनकी 10 या 15 साल की लाइफ पूरी हो चुकी है, की पहचान करने की व्यवस्था की गई है। नंबर प्लेट से मिले डेटा के आधार पर सिस्टम वाहन की उम्र और दूसरी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स देख सकता है। अगर व्हीकल नियम के दायरे में आता है, तो पेट्रोल पंप के स्टाफ को फ्यूल नहीं देने का अलर्ट दिया जा सकता है।

अब इंश्योरेंस का स्टेटस भी चेक हो सकता है

सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2026 में IRDAI को MoRTH के साथ मिलकर ऐसे पायलट प्रोजेक्ट पर काम करने को कहा था, जिसमें वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस और फ्यूल की बिक्री के बीच संबंध की संभावना जांची जाए। इसका मतलब यह है कि भविष्य में पेट्रोल पंप पर नंबर प्लेट स्कैन होने के बाद व्हीकल का इंश्योरेंस स्टेटस भी चेक किया जा सकता है।

मौजूदा प्रस्ताव में ANPR से मिले वाहन नंबर को भारतीय बीमा सूचना ब्यूरो (IIB) और VAHAN के रिकॉर्ड से मिलाने की बात सामने आई है। अगर रिकॉर्ड में वैलिड थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं मिलता है, तो सिस्टम वाहन को फ्लैग कर सकता है। हालांकि, यह अभी पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी है।

Advertisement

दिल्ली-NCR में पहले से हो रहा है ANPR का इस्तेमाल

ANPR का इस्तेमाल सिर्फ इंश्योरेंस के लिए नहीं हो रहा है। दिल्ली-NCR में End-of-Life वाहनों की पहचान और उन्हें फ्यूल देने से रोकने के लिए इस टेक्नोलॉजी को पेट्रोल पंपों पर लगाया गया है। CAQM के अनुसार ANPR सिस्टम को VAHAN से जोड़कर EoL वाहनों और कुछ दूसरे नियमों के उल्लंघन की पहचान की जा सकती है। सितंबर 2026 में हरियाणा ने भी गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में पेट्रोल पंपों पर 775 ANPR कैमरे लगाने की योजना की घोषणा की है। वहां 1 अक्टूबर से End-of-Life वाहनों को ईंधन देने पर रोक लागू करने की तैयारी है।

तो क्या कैमरा खुद पेट्रोल डालना रोक देगा?

सिर्फ कैमरा नंबर पढ़ता है, पूरा सिस्टम कैमरा, सॉफ्टवेयर और सरकारी डेटाबेस के बीच कनेक्शन से काम करता है। नंबर प्लेट की पहचान के बाद डेटाबेस से मिली जानकारी के आधार पर वाहन को नियमों के मुताबिक फ्लैग किया जा सकता है और पेट्रोल पंप स्टाफ को फ्यूल नहीं देने का संकेत मिल सकता है।

Advertisement

हालांकि, सिस्टम की सटीकता और अलग-अलग राज्यों के डेटाबेस का आपस में जुड़ना बड़ी चुनौती है। दिल्ली सरकार ने पहले ANPR सिस्टम में कैमरा प्लेसमेंट, सेंसर, HSRP और दूसरे NCR राज्यों के डेटाबेस से इंटीग्रेशन जैसी तकनीकी दिक्कतों की बात भी उठाई थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.