Google बना देगा आपके फोन को कंप्यूटर, नया अपडेट करेगा कमाल

Google कथित तौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एक नया अलग डेस्कटॉप मोड तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मई 2025 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर एंड्रॉयड के लिए एक नया डेस्कटॉप मोड तैयार कर रहा है।
  • एंड्रॉयड डेस्कटॉप मोड एंड्रॉयड 17 के साथ आने की संभावना है।
  • यह Samsung DeX और Motorola Connect जैसे फीचर्स प्रदान करेगा।

डेस्कटॉप मोड फोन से कंप्यूटर अनुभव प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexels/Pramod Tiwari

Google कथित तौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एक नया अलग डेस्कटॉप मोड तैयार कर रहा है। लंबे समय से अफवाहों से पता चला है कि यह जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हाल ही में एक नई लीक के अनुसार, एंड्रॉयड डेस्कटॉप मोड फीचर पहले इस साल एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला था, लेकिन अब इसे एंड्रॉयड 17 के साथ पेश किया जा सकता है। ऐसी संभावना है कि यह Samsung DeX और Motorola Connect जैसे फीचर्स प्रदान करेगा, जिससे यूजर्स विंडो का साइज बदल पाएंगे और मोबाइल से डेस्कटॉप इंटरफेस में तेजी से स्विच कर पाएंगे। आइए डेस्कटॉप मोड के बारे में विस्तार से जानते हैं।


जल्द लॉन्च होगा एंड्रॉयड डेस्कटॉप मोड


टिपस्टर मिशाल रहमान ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक लाइवस्ट्रीम में एंड्रॉयड डेस्कटॉप मोड के बारे में खुलासा किया। नया डेस्कटॉप मोड यूजर्स को अपने फोन के जरिए बड़ी स्क्रीन से कनेक्ट होकर लाभ उठाने में मदद कर सकता है। जब फोन खासतौर पर Pixel, यूएसबी टाइप-सी के जरिए लैपटॉप जैसी एक्सटरनल डिस्प्ले से कनेक्ट होता है तो यह डेस्कटॉप स्टाइल इंटरफेस प्रदान कर सकता है।


डेस्कटॉप मोड के फायदे


एंड्रॉयड डेस्कटॉप मोड को लेकर कहा जाता है कि यह विंडोज का साइज बदलने और उन्हें इधर-उधर ले जाने की सुविधा के साथ मल्टीटास्किंग फीचर्स प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें डेस्कटॉप जैसे कई फीचर्स भी हो सकते हैं जैसे कि ऐप मैनेजमेंट सिस्टम, मोबाइल और डेस्कटॉप इंटरफेस के बीच स्विच करने की सुविधा और अन्य नेविगेशन एलिमेंट आदि।
Advertisement

पहले बताया गया था कि यह नया डेस्कटॉप फीचर एंड्रॉयड 16 के साथ आ सकता है। लेटेस्ट Android 16 बीटा अपडेट ने एनेबल डेस्कटॉप एक्सपीरियंस फीचर्स नाम का एक नया डेवलपर ऑप्शन भी शामिल किया है। चालू होने पर यह फीचर एंड्रॉयड टास्कबार, थ्री-बटन नेविगेशन एक्सेस और अन्य ऑप्शन डिस्प्ले करता है, जब बीटा चलाने वाला पिक्सल फोन लैपटॉप से कनेक्टेड होता है।


एंड्रॉयड 17 के साथ देगा दस्तक


Advertisement
हालांकि, अब इसके लॉन्च में देरी हो सकती है। टिप्सटर के अनुसार, Google को इस फीचर के यूजर्स इंटरफेस को बेहतर करने के लिए और समय चाहिए और ऐसे में यह एंड्रॉयड 16 के साथ नहीं आ सकता है। इसके बजाय अब यह फीचर आगामी पिक्सल फोन पर एंड्रॉयड 17 के साथ आने का अनुमान है। डेस्कटॉप मोड में फोन, मैसेज, कैमरा, क्रोम जैसे पिन किए गए ऐप के साथ-साथ ऐप ड्रॉअर के साथ एक टास्कबार भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा यह रिसेंट ऐप भी डिस्प्ले कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.