Ampere ने तमिलनाडु प्लांट से दिखाई 50,000वें इलेक्ट्रिक स्कूटर को हरी झंडी

Ampere ने प्रेस रिलीज के जरिए कंपनी द्वारा तमिलनाडु मेगासाइट प्लांट में 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन पूरा होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जून 2022 20:56 IST
ख़ास बातें
  • Ampere के पोर्टफोलियो में Magnus, Magnus EX और Reo Plus शामिल हैं
  • रानीपेट (तमिलनाडु) में कंपनी के ईवी मेगासाइट में तैयार हुए हैं ये स्कूटर
  • Ampere 2030 तक EVs की संख्या को 30% तक बढ़ाने की तैयारी में

Ampere मार्केट में Magnus, Magnus EX और Reo Plus को बेचती है

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Ampere ने नए प्लांट में 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने का मुकाम हासिल कर लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने की जानकारी कंपनी ने खुद दी है। Ampere के पोर्टफोलियो में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं, जिनमें Magnus, Magnus EX और Reo Plus शामिल हैं। एम्पीयर ने रानीपेट (तमिलनाडु) में कंपनी के ईवी मेगासाइट के बनने के बाद, इसकी असेंबली लाइन से अपना 50,000वां इलेक्ट्रिक स्कूटर रिलीज किया। कंपनी का कहना है कि इस फैसेलिटी में 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि ग्राहकों के Ampere और उसके प्रोडेक्ट में विश्वास का प्रमाण है।

Ampere ने प्रेस रिलीज के जरिए कंपनी द्वारा तमिलनाडु मेगासाइट प्लांट में 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन पूरा होने की जानकारी दी। इस मेगासाइट को कुछ समय पहले ही शूरू किया गया था। कंपनी ने आगे यह जानकारी भी दी है कि Ampere 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को 30% तक बढ़ाने के भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि मेगासाइट में 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर का तैयार होना उनके इस बड़े लक्ष्य की ओर सफलतापूर्वक आगे बढ़ने का सबूत है।
 

वर्तमान में, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (GEM) Ampere Vehicles के ब्रांड नाम के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और मोबिलिटी ब्रांड ELE और Teja के तहत थ्री-व्हीलर व्हीकल्स (ई-ऑटो और ई-रिक्शा) बनाती है। कंपनी का दावा है कि देश भर में उनके 1.5 लाख से अधिक ग्राहक मौजूद हैं।

जैसा कि हमने बताया, Ampere के पास तीन टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स -  Reo Plus, Magnus, और Magnus EX हैं। इनकी एक्स-शोरूम (GST और FAME II सब्सिडी मिलाकर) कीमत क्रमश: 61,999 रुपये, 65,999 रुपये और 75,749 रुपये है। जहां एक ओर Reo Plus और Magnus की सिंगल चार्ज रेंज क्रमश: 65 km और 80 km है। वहीं, Magnus Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज रेंज मैक्सिमम 100 km बताई गई है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.