• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amdocs lays off: सॉफ्टवेयर और कम्युनिकेशन सर्विस देने वाली टेक दिग्गज Amdocs निकालेगी 2000 कर्मचारी!

Amdocs lays off: सॉफ्टवेयर और कम्युनिकेशन सर्विस देने वाली टेक दिग्गज Amdocs निकालेगी 2000 कर्मचारी!

एमडॉक्स के पास 31000 के लगभग कर्मचारी हैं।

Amdocs lays off: सॉफ्टवेयर और कम्युनिकेशन सर्विस देने वाली टेक दिग्गज Amdocs निकालेगी 2000 कर्मचारी!

Amdocs अपने वर्कफोर्स को 6.5 प्रतिशत तक घटाने जा रही है।

ख़ास बातें
  • Amdocs अपने वर्कफोर्स को 6.5 प्रतिशत तक घटाने जा रही है।
  • कंपनी कथित तौर पर 2000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर सकती है।
  • इसका हेडक्वार्टर अमेरिका में है।
विज्ञापन
Amdocs lays off: सॉफ्टवेयर और कम्युनिकेशन सर्विसेज मुहैया करवाने वाली टेक कंपनी एमडॉक्स (Amdocs) ने छंटनी करने की घोषणा की है। Amdocs उन फर्मों की लिस्ट में जुड़ने वाला लेटेस्ट नाम है जिन्होंने 2023 में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी 2000 के लगभग लोगों को निकालने जा रही है। कंपनी को 1982 में इजराइल में स्थापित किया गया था। इसका हेडक्वार्टर अमेरिका में है। अब यह वर्कफोर्स को घटाने जा रही है। 

Amdocs अपने वर्कफोर्स को 6.5 प्रतिशत तक घटाने जा रही है। कंपनी कथित तौर पर 2000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। Ctech की रिपोर्ट के अनुसार, 1982 में स्थापित एमडॉक्स 200 से ज्यादा पोस्ट खत्म करने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि विश्व भर में अर्थव्यवस्था की जो स्थिति है उसको देखते हुए निरंतर विकास बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। जैसा कि दुनिया की अन्य दिग्गज कंपनियों ने भी किया है। 

एमडॉक्स के पास 31000 के लगभग कर्मचारी हैं। साल में यह दूसरी बार है जब कंपनी छंटनी करने जा रही है। इससे पहले जनवरी में इसने 700 लोगों को नौकरी से हटाने की घोषणा की थी। इनमें से 100 कर्मचारी अकेले इजराइल से हटाए गए थे। एमडॉक्स खासतौर पर सॉफ्टवेयर और कम्युनिकेशन सर्विसेज के लिए काम करती है। 

हालांकि अभी तक कंपनी पर वैश्विक मंदी का उतना असर नहीं देखा गया है जितना कि अन्य कंपनियों पर देखा गया। पिछली कुछ तिमाहियों तक कंपनी ने रिपोर्ट्स में मुनाफा ही दिखाया है। साथ ही शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड भी बढ़ाया है। एमडॉक्स के शेयर भी निवेशकों को मुनाफा ही दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 12 अबर डॉलर के पास बताया गया है। कंपनी को 1982 में इजराइल में स्थापित किया गया था। इसका हेडक्वार्टर अमेरिका में है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »