Amazon ने छंटनी की संख्या बढ़ाई! अब 10 हजार नहीं, इतने हजार कर्मचारी होंगे बाहर

Amazon के कॉर्पोरेट सेक्शन में 3 लाख के लगभग कर्मचारी काम करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जनवरी 2023 09:59 IST
ख़ास बातें
  • अमेजन ने नवंबर में भी अपने 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी।
  • निकाले जाने वाले कर्माचारियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 18 हजार की।
  • इसके कुल कर्मचारियों की संख्या 15 लाख से अधिक है।

18 जनवरी से कंपनी कर्माचारियों की छंटनी शुरू कर देगी, ऐसा कहा गया है।

Amazon ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। पिछले 2 महीनों में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने कर्माचारियों की संख्या को कम करने की घोषणा की है। इसके बाद कंपनी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या 18 हजार से भी अधिक होने वाली है। एक अधिकारिक पोस्ट में अमेजन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने इस बारे में एक पब्लिक स्टाफ नोट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कंपनी 18 हजार के लगभग कर्मचारियों को कम करने जा रही है। 

बुधवार को अमेजन के सीईओ (Amazon CEO) एंडी जेसी ने कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर एक पब्लिक स्टाफ नोट जारी किया जिसमें कंपनी से 18 हजार कर्मचारियों को निकाले जाने की बात कही गई है। 18 जनवरी से कंपनी कर्माचारियों की छंटनी शुरू कर देगी, ऐसा कहा गया है। नोट में कहा गया है कि इससे कंपनी के ई-कॉमर्स और मानव संसाधन संगठन पर बड़़ा असर पड़ेगा। साथ ही अस्थिर अर्थव्यवस्था का हवाला भी दिया गया है। 

Amazon के कॉर्पोरेट सेक्शन में 3 लाख के लगभग कर्मचारी काम करते हैं। छंटनी की इस घोषणा के मुताबिक अब कंपनी से इस सेक्टर के 6% कर्मचारियों को निकाला जाएगा। कंपनी ने हाल ही में अपने बेस पे में दोगुना तक वृद्धि की थी ताकि ज्यादा से ज्यादा टेलेंटेड स्टाफ को हायर किया जा सके। Walmart Inc के बाद यह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है जिसके कुल कर्मचारियों की संख्या 15 लाख से कुछ ज्यादा है। इसमें वेयरहाउस स्टाफ भी शामिल है। कंपनी ने कम ग्रोथ का हवाला दिया है। जिसके बारे में कंपनी ने कहा है कि बढ़ती महंगाई के चलते कन्ज्यूमर्स ने खर्चे को कम करना शुरू कर दिया है। वहीं, कंपनी का शेयर प्राइस भी पिछले साल आधी कीमत तक गिर गया था। 

इससे पहले अमेजन ने नवंबर में भी अपने 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। रिटेल कंपनी ने अपने 10 हजार कर्मचारियों को कम करने की घोषणा करते हुए कहा था कि बिक्री घटने से कंपनी पर लागत कम करने का दबाव बढ़ा है। दूसरी ओर वैश्विक मंदी का हवाला भी तब भी गया था। 15 लाख से ज्‍यादा वर्कफोर्स वाली अमेजन ने अब निकाले जाने वाले कर्माचारियों की संख्या को 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार कर दिया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  2. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  3. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  4. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  6. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  7. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  8. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  9. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.