Amazon की बड़ी तैयारी, इस कंपनी के साथ मिलकर तैयार करेगी स्‍मार्ट कार और डिलिवरी वैन

स्टेलंटिस ने कहा कि वह एमेजॉन एलेक्सा टेक्निक का इस्‍तेमाल वॉइस कंट्रोल्‍ड फीचर्स, नेविगेशन, व्‍हीकल मेंटनेंस, ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस और पेमेंट सर्विसेज के लिए करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2022 14:06 IST
ख़ास बातें
  • इस पार्टन‍रशिप से Stellantis के शेयरों में 3% से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई
  • ग्‍लोबल वर्कफोर्स को बेहतर बनाने में भी एमेजॉन, स्टेलंटिस की मदद करेगी
  • साल 2023 में स्टेलंटिस की इलेक्ट्रिक डिलीवरी वैन लॉन्‍च होंगी

स्टेलंटिस और दूसरे बड़े ऑटोमेकर्स एलन मस्‍क की टेस्‍ला से मुकाबला करने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं।

एमेजॉन (Amazon) और स्टेलंटिस (Stellantis NV) ने पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियां डैशबोर्ड में Amazon सॉफ्टवेयर के साथ कारों और ट्रकों को डेवलप करने के लिए सहयोग करेंगी। साथ ही Amazon के डिलीवरी नेटवर्क पर Stellantis की इलेक्ट्रिक वैन को तैनात किया जाएगा। इस एग्रीमेंट के जरिए एमेजॉन ने ट्रांसपोर्ट इंडस्‍ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिशों को आगे बढ़ाया है। स्टेलंटिस को भी इसका फायदा होगा। फ‍िलहाल इस पार्टन‍रशिप से Stellantis के शेयरों में 3 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। 

रॉयटर्स के मुताबिक, ऑनलाइन रिटेलर एमेजॉन और क्लाउड कंप्यूटिंग पावर स्टेलंटिस के बीच यह समझौता CES टेक्‍नॉलजी क्रॉन्‍फ्रेंस में हुआ। दोनों कंपनियों ने कहा कि वो साल 2024 में लॉन्च होने वाले स्टेलंटिस व्‍हीकल्‍स के ‘डिजिटल कॉकपिट' इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करने के लिए मिलकर काम करेंगी। स्टेलंटिस ने कहा कि वह एमेजॉन एलेक्सा टेक्निक का इस्‍तेमाल वॉइस कंट्रोल्‍ड फीचर्स, नेविगेशन, व्‍हीकल मेंटनेंस, ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस और पेमेंट सर्विसेज के लिए करेगी। 

एमेजॉन जैसे बड़े ई-कॉमर्स डिलीवरी फ्लीट ऑपरेटर्स, ऑटोमेकर्स के लिए बहुत मायने रखते हैं। दुनिया के पैकेज डिलीवरी सिस्टम को इलेक्ट्रिफाई करने के लिए बड़े ऑटोमेकर्स और इस सेक्‍टर के स्‍टार्टअप्‍स में काफी कॉम्पिट‍िशन है। 

नए डिजिटल प्रोडक्‍ट्स के डेवलपमेंट में तेजी लाने और ‘स्टेलंटिस की ग्‍लोबल वर्कफोर्स को बेहतर बनाने' में भी एमेजॉन, स्टेलंटिस की मदद करेगी। स्टेलंटिस और दूसरे बड़े ऑटोमेकर्स एलन मस्‍क की टेस्‍ला से मुकाबला करने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इस पार्टनरशिप के तहत स्टेलंटिस अपने फ्यूचर व्‍हीकल्‍स में मोबाइल नेटवर्क और कंप्‍यूटिंग पावर देने के लिए एमेजॉन को अपने ‘पसंदीदा क्लाउड प्रोवाइडर' के रूप में इस्‍तेमाल करेगी। 
Advertisement

साल 2023 में स्टेलंटिस की इलेक्ट्रिक डिलीवरी वैन लॉन्‍च होंगी। एमेजॉन कंपनी की पहली ग्राहक होगी। कंपनियों ने कहा कि वे हर साल हजारों की संख्‍या में इलेक्ट्रिक वैन्‍स को सड़कों पर उतारने की योजना बना रहे हैं। एमेजॉन ने एक स्‍टार्टअप ‘रिवियन ऑटोमोटिव' से भी एक लाख इलेक्ट्रिक वैन खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया है। 
Advertisement

वहीं, स्टेलंटिस ने पिछले साल मई में इन-कार और कनेक्टेड-कार टेक्‍नॉलजी की आपूर्ति के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाने को लेकर फॉक्सकॉन (Foxconn) के साथ सहमति व्यक्त की थी। फॉक्‍सकॉन वही कंपनी है, जो ऐपल के लिए आईफोन असेंबल करती है। गौरतलब है कि तमाम कंपनियां इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में नई तकनीक लाने के लिए एक-दूसरे के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.