Amazon का ऑर्डर अब उड़कर पहुंचेगा आपके घर! कंपनी ने शुरू की ड्रोन सर्विस!

फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कंपनी को इसके लिए पार्ट 135 अप्रूवल 2020 में ही दे दिया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 17:39 IST
ख़ास बातें
  • इसकी घोषणा ई-कॉमर्स साइट जून 2022 में ही कर चुकी थी
  • योग्य कस्टमर इसके लिए साइनअप कर सकते हैं
  • धीरे धीरे इस डिलीवरी सर्विस को अन्य कस्टमर्स तक भी पहुंचाया जाएगा

Amazon ने अपनी ड्रोन डिलीवरी सर्विस को अमेरिका के कैलिफोर्निया और टेक्सास में शुरू कर दिया है।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने ड्रोन डिलीवरी की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने यह सर्विस अमेरिका में शुरू की है। जिसमें कस्टमर्स तक एक घंटे के अंदर सामान को डिलीवर करने की बात कही गई है। वर्तमान में सर्विस को कैलिफोर्निया और टेक्सास में शुरू किया गया है। इस सर्विस के बाद डिलीवरी में लगने वाला समय आश्यचर्यजनक रूप से कम हो जाएगा। रोड ट्रांसपोर्ट के जरिए जहां ऑर्डर कस्टमर तक पहुंचने में कम से कम एक दिन का समय लगता था, अब यह केवल 1 घंटे में कस्टमर्स तक पहुंचाया जा सकेगा। 

Amazon ने अपनी ड्रोन डिलीवरी सर्विस को अमेरिका के कैलिफोर्निया और टेक्सास में शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस सर्विस का नाम अमेजन प्राइम एयर (Amazon Prime Air) रखा है। IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में लॉकफॉर्ड, कैलिफोर्निया और कॉलेज स्टेशन, टेक्सास आदि में कुछ पार्सल ड्रोन के माध्यम से कस्टमर्स तक पहुंचाए गए हैं। इस सर्विस का जिक्र अमेजन ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में भी किया है। इसकी घोषणा ई-कॉमर्स साइट जून 2022 में ही कर चुकी थी। जिसमें पहली बार अमेजन प्राइम एयर के बारे में कंपनी ने बताया था। अब आखिरकार यह सर्विस शुरू कर दी गई है। 
Advertisement

अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से है। ड्रोन डिलीवरी सर्विस के बारे में कंपनी का कहना है कि उनका मकसद सुरक्षित तरीके से अपने ड्रोन्स को आसमान में ले जाना है। उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी है और धीरे धीरे इस डिलीवरी सर्विस को अन्य कस्टमर्स तक भी पहुंचाया जाएगा। 

फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कंपनी को इसके लिए पार्ट 135 अप्रूवल 2020 में ही दे दिया था। इसमें कंपनी को ड्रोन से पैकेज डिलीवर करने की अनुमति मिल गई थी। लॉकफॉर्ड और कॉलेज स्टेशन के योग्य कस्टमर इसके लिए साइनअप कर सकते हैं और ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। अभी यह सर्विस हर जगह उपलब्ध नहीं है। कंपनी उस एरिया के कस्टमर्स को स्वयं ही इस बात की जानकारी देगी कि उनके एरिया में ड्रोन सर्विस उपलब्ध है या नहीं। ऑर्डर प्लेस करने के बाद कस्टमर्स को पार्सल डिलीवर होने का संभावित टाइम भी कंपनी की ओर से बताया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  4. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  10. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.