Amazon Shopping Hacks: ये 6 ट्रिक्स सीख लीं तो गलत प्रोडक्ट कभी नहीं खरीदेंगे!

Amazon पर हर अच्छा रिव्यू भरोसेमंद नहीं होता। जानें फेक, मिक्स्ड और दूसरे देशों के Reviews को पहचानने के आसान तरीके।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मई 2026 08:07 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर कई बार अलग-अलग वेरिएंट्स के Reviews मिक्स हो जाते हैं
  • Verified Purchase टैग वाले Reviews ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं
  • Latest और Image Reviews देखकर सही प्रोडक्ट चुनना आसान हो सकता है

Amazon पर खरीदारी से पहले Reviews को सही तरीके से चेक करना जरूरी हो सकता है

Photo Credit: Unsplash/ Marques Thomas

ऑनलाइन शॉपिंग में आज सबसे बड़ा हथियार “रिव्यू” बन चुका है। ज्यादातर लोग किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसकी स्टार रेटिंग और नीचे लिखे यूजर फीडबैक जरूर देखते हैं। कई बार तो लोग सिर्फ 4.5 या 5 स्टार देखकर ही ऑर्डर प्लेस कर देते हैं। लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब शानदार रेटिंग वाला प्रोडक्ट हाथ में आने के बाद उम्मीद के बिल्कुल उल्टा निकलता है।

Amazon पर ऐसा अक्सर इसलिए होता है क्योंकि वहां हर अच्छा दिखने वाला रिव्यू जरूरी नहीं कि उसी प्रोडक्ट या उसी वेरिएंट का हो जिसे आप खरीदने जा रहे हैं। कई बार अलग-अलग मॉडल्स के रिव्यू एक साथ दिखते हैं, तो कभी दूसरे देशों के खरीदारों का फीडबैक भी उसी रेटिंग में जुड़ जाता है। ऊपर से फेक और पेड रिव्यूज का अलग खेल चलता है। ऐसे में केवल स्टार्स देखकर खरीदारी करना कई बार भारी पड़ सकता है।

अगर आप भी Amazon पर खरीदारी करते समय असली और भरोसेमंद रिव्यू पहचानना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से फेक, मिक्स्ड और बेकार रिव्यूज को अलग करके सही फीडबैक तक पहुंचा जा सकता है।

1. एक ही लिस्टिंग में कई वेरिएंट्स का खेल

Amazon पर कई बार अलग-अलग कलर, साइज या मॉडल्स को एक ही प्रोडक्ट पेज पर जोड़ दिया जाता है। इससे किसी दूसरे वेरिएंट के रिव्यू भी उसी लिस्टिंग में दिखाई देने लगते हैं।

Advertisement

उदाहरण के तौर पर आप 256GB फोन का रिव्यू पढ़ रहे होंगे, लेकिन सामने 128GB मॉडल या किसी दूसरे कलर वेरिएंट का फीडबैक आ सकता है।

क्या करें?

  • "Ratings & Reviews" सेक्शन खोलें
  • "See more reviews" पर क्लिक करें
  • ऊपर मौजूद Filters में जाएं
  • "All Variants" पर क्लिक करके केवल वही मॉडल चुनें जिसे खरीदना है

Advertisement

2. ग्लोबल रिव्यू देखकर कन्फ्यूज न हों

कई बार Amazon किसी दूसरे देश के रिव्यू भी दिखाता है। वहां मिलने वाला प्रोडक्ट, उसकी क्वालिटी, पैकेजिंग या फीचर्स भारतीय वर्जन से अलग हो सकते हैं। यानी UK या US का अच्छा रिव्यू जरूरी नहीं कि इंडिया वाले प्रोडक्ट पर भी लागू हो।

क्या करें?

  • Reviews सेक्शन में नीचे स्क्रॉल करें
  • "Global Reviews" और लोकल रिव्यू अलग-अलग दिखाई देंगे
  • "See more reviews" पर क्लिक करके केवल भारत वाले रिव्यू देखें

Advertisement

3. Verified Purchase सबसे जरूरी चीज है

Amazon पर सबसे भरोसेमंद वही रिव्यू माने जाते हैं जिनके साथ “Verified Purchase” लिखा होता है। इसका मतलब है कि उस यूजर ने सच में Amazon से वह प्रोडक्ट खरीदा था। बिना इस टैग वाले कई रिव्यू प्रोमोशनल या फेक भी हो सकते हैं।

क्या करें?

  • "See more reviews" खोलें
  • Filters में जाएं
  • "All Reviewers" पर क्लिक करें
  • "Verified Purchase Only" चुन लें

Advertisement

4. छोटे और Generic रिव्यू पर तुरंत भरोसा न करें

अगर किसी रिव्यू में सिर्फ "Nice Product", "Best", "Awesome" या "Value for Money" जैसा लिखा हो, तो उस पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। असली रिव्यू में आमतौर पर यूजर अपने अनुभव की डिटेल देता है। जैसे:

  • बैटरी कितनी चली
  • कैमरा कैसा निकला
  • साउंड क्वालिटी कैसी थी
  • फिटिंग सही थी या नहीं

5. फोटो और वीडियो वाले रिव्यू ज्यादा काम आते हैं

कस्टमर द्वारा अपलोड की गई तस्वीरें और वीडियो काफी मददगार होते हैं। इससे असली प्रोडक्ट का लुक, बॉक्स कंटेंट और क्वालिटी समझने में आसानी होती है।

क्या करें?

  • "See more reviews" पर क्लिक करें
  • Filters खोलें
  • "Image and Video Reviews Only" चुनें

6. हमेशा लेटेस्ट रिव्यू भी देखें

कई बार शुरुआती बैच अच्छा होता है, लेकिन बाद में प्रोडक्ट की क्वालिटी बदल जाती है। कुछ मामलों में सैलर पूरी लिस्टिंग तक बदल देते हैं। ऐसे में पुराने अच्छे रिव्यू देखकर खरीदारी करना गलत फैसला साबित हो सकता है।

क्या करें?

  • Reviews सेक्शन में जाएं
  • "Sort By" ऑप्शन खोलें
  • "Top Reviews" की जगह "Most Recent" चुनें

इससे आपको पता चलेगा कि हाल के खरीदारों का अनुभव कैसा रहा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  3. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  4. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  5. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  6. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  8. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  9. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  10. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.