Amazon Prime Lite Price: Jio Cinema की होगी छुट्टी, मात्र इतने रुपये में लॉन्च हुआ Amazon Prime Lite

Prime Lite में प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। लेकिन यहां कुछ लिमिट सेट कर दी गई है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जून 2023 13:13 IST
ख़ास बातें
  • Prime Lite में प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है
  • कंटेंट HD क्वालिटी तक ही देखा जा सकता है
  • प्राइम लाइट के साथ यूजर को कंटेंट स्ट्रीमिंग में विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे

Prime Lite में प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। लेकिन यहां कुछ लिमिट सेट कर दी गई है।

Photo Credit: Amazon

Amazon Prime Lite भारत में लॉन्च हो गया है। जो यूजर सस्ती कीमत में एमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन (Amazon Prime Subscription) जैसे फायदे चाहते हैं, यह नया प्लान उन्हीं के लिए लॉन्च किया गया है। कंपनी ने साल की शुरुआत में Prime Lite की टेस्टिंग शुरू कर दी थी। अब यह सभी कस्टमर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। प्लान में कस्टमर को 2 दिन के भीतर बिना एक्स्ट्रा चार्ज के डिलीवरी दी जाती है। साथ ही Prime Video कंटेंट का एक्सेस भी इसमें शामिल है, लेकिन कुछ पाबंदियों के साथ। आइए जानते हैं प्लान के डिटेल्स। 

ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने एमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन (Amazon Prime Subscription) का सस्ता विकल्प Prime Lite पेश कर दिया है। इसमें फास्ट फ्री डिलीवरी, Prime Video जैसे बेनिफिट शामिल हैं जैसे कि Amazon Prime में मिलते हैं। लेकिन फर्क इतना है कि Amazon Prime में जहां 1 दिन में डिलीवरी कंपनी देती है, Prime Lite में यह समय 2 दिन का है। लेकिन Amazon Music, Amazon Gaming, और Prime Reading नए Prime Lite प्लान में शामिल नहीं किए गए हैं। 
 

Amazon Prime Lite subscription price in India

एमेजॉन प्राइम लाइट की भारत में कीमत (Amazon Prime Lite price in India) 999 रुपये है जिसमें इसका 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जबकि रेगुलर प्राइम प्लान की कीमत 1499 रुपये है। यानि कि 500 रुपये सस्ते में यह प्लान लगभग वैसे ही बेनिफिट देता है। Prime Lite plan के लिए Amazon app के माध्यम से साइनअप किया जा सकता है जो कि iOS और Android, दोनों पर उपलब्ध है। इसके लिए यूजर , Amazon India वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

Amazon Prime Lite subscription benefits

Amazon Prime Lite प्लान में डिलीवरी का अधिकतम समय 2 दिन रखा गया है। जबकि रेगुलर प्लान में यह समय 1 दिन का, या उसी दिन का रखा गया है। Prime Lite में प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। लेकिन यहां कुछ लिमिट सेट कर दी गई है। इस प्लान के तहत केवल दो डिवाइसेज पर यह एक्सेस किया जा सकता है, और कंटेंट HD क्वालिटी तक ही देखा जा सकता है। जबकि रेगुलर प्लान में यूजर योग्य डिवाइस पर Ultra-HD HDR कंटेंट देख सकता है। 

प्राइम लाइट के साथ यूजर को कंटेंट स्ट्रीमिंग में विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। कंपनी कितने एड दिखाएगी और कितने समय के लिए दिखाएगी, अभी इसकी डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं। प्लान में आप वेब ब्राउजर के माध्यम से कंटेंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे, बल्कि यूजर को ऐप के माध्यम से कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा होगी। प्लान Jio Cinema को टक्कर दे सकता है, ऐसा कहा जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.