Amazon Prime Day 2019 का आगाज़ 15 जुलाई से

Amazon Prime Day 2019: अमेज़न प्राइम डे 2019 की तारीख की घोषणा कर दी गई है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 25 जून 2019 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Day 2019 सेल 16 जुलाई तक चलेगी
  • HDFC बैंक के कार्ड पर मिलेगा 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • अमेज़न प्राइम डे 2019 सेल में मिलेंगी शानदार डील्स

Amazon Prime Day 2019 का आगाज़ 15 जुलाई से

Amazon Prime Day सेल की तारीख की घोषणा कर दी गई है। अमेज़न प्राइम डे सेल 15 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी। याद करा दें कि पिछले साल Amazon Prime Day सेल 36 घंटे तक चली थी लेकिन इस साल सेल केवल 48 घंटे तक चलेगी। भारत में यह तीसरी प्राइम डे सेल होगी जबकि विश्व स्तर पर यह पांचवीं सेल है। Amazon ने वादा किया है कि सभी प्रमुख कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स, नए प्रोड्क्ट लॉन्च, प्राइम वीडियो और प्राइम म्यूज़िक पर नए रिलीज़ मिलेंगे।

Prime Day एक वार्षिक सेल है जो दुनियाभर में एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon Prime ग्राहकों के लिए होती है। अमेज़न इस साल प्राइम डे सेल के दौरान दुनियाभर में 1 मिलियन से अधिक शानदार डील्स पेश करेगी। भारत में Prime Day Sale के दौरान OnePlus, AmazonBasics, Samsung, Intel और अन्य ब्रांड के नए प्रोडक्ट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

इनमें LG का नया W30 स्मार्टफोन, Samsung Galaxy M40 का नया 'कॉकटेल ऑरेंज' कलर वेरिएंट, JBL का नया ऑडियो गियर, 4K टीवी और बहुत कुछ शामिल होगा। नए प्रोडक्ट लॉन्च के अलावा Amazon नई मूवी और म्यूज़िक रिलीज़ को प्रमोट करेगा। 1 जुलाई से 14 जुलाई तक Amazon Prime वीडियो नए रिलीज़ की पेशकश करेगा।

भारत में प्राइम डे सेल के दौरान ग्राहक इस साल लॉन्च हुए 1,000 से अधिक प्रोडक्ट को भी खरीद पाएंगे। अमेज़न प्राइम डे सेल में स्मार्टफोन पर भी शानदार डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। Amazon Prime Day सेल के लिए बने पेज़  पर प्रीमियम स्मार्टफोन पर 'never before offers' लिखा नज़र आ रहा है तो वहीं 5,000 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी शानदार डील्स मिलेंगी।
Advertisement

Amazon प्रोडक्ट खरीदने का यह सही समय होगा, अमेज़न किंडल, फायर टीवी स्टिक (Fire TV Stick) और अमेज़न इको (Amazon Echo) रेंज सेल में शामिल होंगे। अमेज़न बड़े स्क्रीन वाले टीवी और अन्य घरेलू उपकरणों पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी देगा। सेल के दौरान बुक, खिलौने और गेमिंग कंसोल पर भी छूट मिलेगी।
Advertisement

इस साल Amazon ने Prime Day सेल के लिए एचडीएफसी बैंक से हाथ मिलाया है। इसका मतलब अमेज़न प्राइम डे सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अमेज़न अपने Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर अनलिमिटेड रीवॉर्ड प्वाइंट देगी। चुनिंदा पेमेंट विकल्प के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Prime Day 2019, Prime Day

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.