Amazon Prime Day 2019 Sale: वनप्लस 6टी, रेडमी 6 समेत कई स्मार्टफोन बिकेंगे सस्ते में

Amazon Prime Day Sale: अमेजन प्राइम डे 2019 सेल में कई प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। सेल के दौरान कई प्रोडक्ट लॉन्च और कई स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जुलाई 2019 14:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 का मिरर ब्लू वेरिएंट पहली बार होगा सेल के लिए उपलब्ध
  • LG W30 का ऑरोरा ग्रीन कलर वेरिएंट भी पहली बार बिकेगा
  • ब्लूटूथ ईयरफोन, पावर बैंक और चार्जर आदि भी बिकेंगे सेल में

Amazon Prime Day 2019 Sale: वनप्लस 6टी, रेडमी 6 समेत कई स्मार्टफोन बिकेंगे सस्ते में

Amazon Prime Day 2019 Sale का आगाज़ 15 जुलाई से होगा और सेल 16 जुलाई तक चलेगी। अमेजन प्राइम डे 2019 सेल में कई प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। अमेजन प्राइम डे सेल से पहले कुछ डील्स से पर्दा उठ गया है जो आपको सेल के दौरान मिलेंगी। इतना ही नहीं, सेल के दौरान भारत में कई स्मार्टफोन भी लॉन्च होंगे। आइए अब आपको अमेजन प्राइम डे 2019 सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट और नए प्रोडक्ट लॉन्च के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Amazon Prime Day Sale: नए लॉन्च

अमेजन ने प्राइम डे 2019 सेल ऑफर को एक अलग पेज़ पर लिस्ट कर दिया है। अमेजन प्राइम डे 2019 सेल के दौरान हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 के मिरर ब्लू कलर वेरिएंट को लॉन्च करेगी। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये होगी।
Advertisement

इसके अलावा, एलजी डब्ल्यू30 के ऑरोरा ग्रीन वेरिएंट और ओप्पो एफ11 प्रो का वाटरफॉल ग्रे वेरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम40 का नया कॉकटेल ऑरेंज ग्रेडिएंट वेरिएंट भी सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसे 19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इतना ही नहीं,  5,000 एमएएच की बैटरी से लैस लिमिटेड एडिशन टेनऑर जी2 को भी अमेजन प्राइम डे सेल 2019 के दौरान बेचा जाएगा।
 

सबसे कम कीमत में मिलेंगे ये प्रोडक्ट

अमेज़न प्राइम डे 2019 सेल के दौरान कुछ स्मार्टफोन को सबसे कम कीमत पर बेचा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम30 को भारत में 14,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन सेल के दौरान ग्राहक इसे 13,990 रुपये में खरीद पाएंगे। हॉनर 8सी को 11,999 रुपये के बजाय 7,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi ब्रांड के मी ए2 स्मार्टफोन को भारत में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन सेल के दौरान यह हैंडसेट 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Advertisement

इसके अलावा, अमेज़न प्राइम डे सेल 2019 के दौरान कई प्रीमियम स्मार्टफोन भी कम दाम में बेचे जाएंगे। वनप्लस 6टी को 27,999 रुपये तो वहीं नोकिया 8.1 को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन यह हैंडसेट 18,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में एलजी वी40 को 60,000 रुपये में उतारा गया था लेकिन सेल के दौरान इसे 39,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फ्लैगशिप हॉनर व्यू 20 को 37,999 रुपये के बजाय सेल में 27,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 
अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एम20 को 9,990 रुपये (एमआरपी 11,290 रुपये), रियलमी यू1 को 8,990 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये), नोकिया 6.1 प्लस के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये (एमआरपी 21,999 रुपये), सैमसंग गैलेक्सी एम10 को 7,990 रुपये (एमआपी 8,190 रुपये), शाओमी रेडमी 6 प्रो को 8,999 रुपये (एमआरपी 11,499 रुपये), नोकिया 5.1 को 6,999 रुपये (एमआरपी 15,999 रुपये), सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार को 17,790 रुपये (एमआरपी 38,000 रुपये), शाओमी रेडमी 6 को 6,999 रुपये (एमआरपी 7,999 रुपये), वीवो वी15 प्रो को 26,990 रुपये (एमआरपी 32,990 रुपये) में बेचा जाएगा। इसके अलावा 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी है।

Advertisement
हुवावे वाई9 को भारत में 15,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन यह 11,990 रुपये में उपलब्ध होगा। रिफर्बिश्ड और ओपन-बॉक्स स्मार्टफोन भी सेल में 60 प्रतिशत तक की कीमत में कटौती के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 

अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर

कीमतों में कटौती के अलावा, अमेज़न प्राइम डे 2019 सेल के दौरान ग्राहकों को कई स्मार्टफोन के साथ अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के साथ 6,000 रुपये तो वहीं वीवो वी15 के साथ 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। ओप्पो एफ11 के साथ 3,500 रुपये तो ओप्पो ए5एस के साख 1,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के साथ 2,500 रुपये, ओप्पो रेनो स्मार्टफोन के साथ 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।

स्मार्टफोन के अलावा, अमेज़न प्राइम डे सेल में पावर बैंक, ब्लूटूथ इयरफोन, केस और प्रोटेक्टिव कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर जैसे प्रोडक्ट पर भी शानदार डिस्काउंट दिए जाएंगे। अमेजन प्राइम डे 2019 सेल के दौरान Xiaomi, Jabra, मीवी, Syska और एम्बरेन जैसे ब्रांड के नए प्रोडक्ट भी लॉन्च होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Prime Day, Prime Day Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.