Amazon Prime Day 2018 सेल 16 जुलाई से, मिली चुनिंदा ऑफर की झलक

Amazon ने अपनी प्राइम डे सेल 2018 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भारत में Amazon की यह सेल 16 जुलाई को होगी और पहले की तरह सिर्फ प्राइम मेंबर ही इस सेल में हिस्सा ले पाएंगे।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 3 जुलाई 2018 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Prime Day 2018 में भारत में पहली बार 200 नए प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे
  • फायर टीवी स्टिक और कंपनी के ईको रेंज के डिवाइस के साथ ऑफर
  • अमेज़न प्राइम वीडियो वालों के लिए भी होगा कुछ खास
Amazon ने अपनी प्राइम डे सेल 2018 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भारत में Amazon की यह सेल 16 जुलाई को होगी और पहले की तरह सिर्फ प्राइम मेंबर ही इस सेल में हिस्सा ले पाएंगे। आधाकारिक पेज के मुताबिक, Prime Day 2018 सेल का आगाज़ भारत में 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगा और यह 18 जुलाई को रात 12 बजे तक चलेगी। इस सेल में कई प्रोडक्ट ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे और कुछ एक्सक्लूसिव लॉन्च भी होंगे। प्राइम डे सेल के दौरान 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे के बाद से 6 अलग फ्लैश सेल आयोजित होंगे। इस दौरान एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड/ ईएमआई और अमेज़न पे ट्राज़ेक्शन के साथ 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा।

जानकारी दी गई है कि Amazon की Prime Day 2018 में भारत में पहली 200 नए प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। ये प्रोडक्ट OnePlus, Sennheiser, WD, Godrej, Cloudwalker, Seagate और Samsung जैसे ब्रांड के होंगे। इस दौरान होम व किचन, डेली नीड्स, फैशन एंड लाइफस्टाइल कैटेगरी के प्रोडक्ट भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ऐप पर एक कॉन्टेस्ट भी आयोजित होगी। इसमें हिस्सा लेकर यूज़र OnePlus 6 जीत सकते हैं।
Advertisement

फायर टीवी स्टिक और कंपनी के ईको रेंज के डिवाइस एक्सक्लूसिव ऑफर के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। इनका ऐलान अभी नहीं किया गया है। वैसे, कुछ ऑफर अभी से ही लाइव कर दिए गए हैं। इसमें प्राइम नाउ ऐप पर 100 रुपये का कैशबैक और घरेलू आइटम पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

इसके अलावा अमेज़न प्राइम मेंबर मुफ्त वन डे डिलिवरी, सस्ते में सेम डे डिलिवरी जैसे फीचर का लुत्फ उठा सकेंगे। इन सबके अलावा प्राइम वीडियो के लिए 7 नए टाइटल रिलीज होंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Prime Day, Prime Day, Amazon, Prime Day 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.