Amazon के ज़रिए सामान बेचेंगे आपके पड़ोस की किराने की दुकान

ऑफलाइन रिटेलर्स को एक हाल ही में लॉन्च हुआ Amazon Delivery App प्रदान किया जाएगा, जिसकी मदद से वह अपने ग्राहक को प्रोडक्ट डिलिवरी की अपडेट दे सकेंगे और जिसके द्वारा अमेज़न शीपमेंट को ट्रैक कर सकेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने भारत में लॉन्च किया ‘Local Shops on Amazon’
  • इस कदम से JioMart को कड़ी टक्कर देगा अमेज़न
  • लॉकडाउन के कारण ऑर्डर को लेकर परेशानी झेल रहे हैं ई-कॉमर्स वेबसाइट

विक्रेता के लिए लॉन्च किया गया है Amazon Delivery App

Amazon ने भारत में एक प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसका नाम है ‘Local Shops on Amazon'। इस प्रोग्राम के अंतर्गत अमेज़न ने अपने व्यवसाय को बढ़ाते हुए इसे लोकल दुकानदारों से जोड़ लिया है। अमेज़न के इस कदम का उद्देश्य रिलायंस रिटेल के JioMart को टक्कर देना है और इसके जरिए फ्लिपकार्ट की मुश्किलें बढ़ाना है। बता दें, कंपनी पिछले 6 महीने से 5,000 से भी ज्यादा ऑफलाइन रिटेलर्स और दुकानदारों के साथ इस पायलेट प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके अलावा, अमेज़न ने नए छोटे-लोकल दुकानदारों को भी अपने इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। कंपनी अपने इस प्रोग्राम में 10 करोड़ से ज्यादा का निवेश करने वाली है।

ग्राहकों को ऑनलाइन ऑर्डर करने की सहूलियत देने और ऑफलाइन दुकानदारों को स्केलेबिल्टी प्रदान करने के लिए अमेज़न ने इस नए प्रोग्राम की शुरुआत की है। कंपनी पहले से ही बड़े शहरों के साथ-साथ tier-1 और tier-2 शहरों के विक्रेताओं के साथ पार्टनरशिप कर चुकी है, जिनमें अहमदाबाद, कोयम्बटूर, दिल्ली, फरीदाबाद, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, पुणे, सहारनपुर, और सूरत जैसे शहर शामिल हैं। यह प्रोग्राम केवल लोकल किराने की दुकान व बिजली की दुकान तक सीमित नहीं है। असल में कंपनी ने देश के 100 से अधिक शहरों में अन्य विक्रेताओं को भी इस प्रोग्राम से जोड़ा है, जिसमें ऑटोमोटिव, बुक्स, फर्नीचर, होम डेकोर, घरेलू उपकरण, स्पोर्ट्स और खिलौने के विक्रेता भी शामिल हैं।
Advertisement

अमेज़न के इस प्रोग्राम में जिन ऑफलाइन रिटेलर्स को शामिल किया जा रहा है, उनसे केवल एक ही शर्त रखी गई है कि वह सामान की डिलीवरी एक दिन या फिर अगले एक दिन तक पूरा कर दें। इसकी मदद से अमेज़न पर भी अपने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की संख्या बढ़ाने का बोझ नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा ऑफलाइन रिटेलर्स को एक हाल ही में लॉन्च हुआ Amazon Delivery App प्रदान किया जाएगा, जिसकी मदद से वह अपने ग्राहक को प्रोडक्ट डिलिवरी की अपडेट दे सकेंगे और जिसके द्वारा अमेज़न शीपमेंट को ट्रैक कर सकेगा।
Advertisement

यकीनन अमेज़न का यह लोकल शॉप ऑन अमेज़न प्रोग्राम कंपनी के लिए लाभदायक साबित होगा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देशभर में लॉकडाउन लगाया हुआ है, जिस कारण अमेज़न और अमेज़न की प्रतिद्वंद्वी कंपनी फ्लिपकार्ट बड़ी संख्या में ऑडर्स डिलीवर नहीं कर पा रही। हालांकि, अब लोकल शॉप प्रोग्राम अमेज़न की इस समस्या को दूर करने में मदद करेगा।
Advertisement

लोकल विक्रेता अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। वेबसाइट पर इस प्रोग्राम के लिए एक पेज बनाया गया है, जो कहता है कि इस पहल में शामिल होने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने का स्टैंडर्ड शुल्क लोकल शॉप सेलर्स पर लागू होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.