अमेज़न इंडिया के जरिए अब आप बेच पाएंगे अपने पुराने सामान

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2016 12:38 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न ने भारत में नई सेवा 'सेल एज़ इंडीविज़ुअल' की शुरुआत की है
  • यह सेवा अभी सिर्फ बैंगलुरु में उपलब्ध है
  • 'सेल एज़ इंडीविज़ुअल' की मदद से आप अपने शहर में सामान को बेच सकते हैं
अमेज़न ने भारत में नई सेवा 'सेल एज़ इंडीविज़ुअल' की शुरुआत की है। इसकी मदद से आप अपने पुराने सामान को बेच सकेंगे। यह सेवा अभी सिर्फ बैंगलुरु में उपलब्ध है। 'सेल एज़ इंडीविज़ुअल' की मदद से आप अपने शहर में सामान को बेच सकते हैं। आपके द्वारा बेचे जा रहे पुराने सामान को घर आकर पिकअप करने, पैकिंग और डिलिवरी की ज़िम्मेदारी अमेज़न की होगी।

सामान को बेचने के लिए आपको 'सेल एज़ इंडीविज़ुअल' पेज पर जाना होगा। यहां पर आपको एक छोटा सा फॉर्म भरना होगा। यहां पर आप प्रोडक्ट की कैटेगरी चुन पाएंगे। इसके बाद तस्वीर साझा करना होगा। कीमत और पिकअप डिटेल भी देना होगा। ड्रॉप डाउन मेन्यू में सिटी सेलेक्टर भी दिया गया है। इसमें अभी सिर्फ बैंगलुरु का विकल्प है।
Advertisement

आप जैसे ही लिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करेंगे। आपका प्रोडक्ट अमेज़न डॉट इन पर नज़र आने लगेगा, इस्तेमाल हो चुके प्रोडक्ट के तौर पर। साथ में वो कीमत भी होगी जिसकी मांग आपने की है। ग्राहक पुराने अंदाज में ही शॉपिंग कर सकते हैं। प्रोडक्ट के बिक जाने के बाद अमेज़न आपको ईमेल करके जानकारी देगा। इसमें पिकअप के वक्त का भी ब्योरा होगा।

इसके बाद अमेज़न का डिलिवरी एग्ज़ीक्यूटिव आएगा और प्रोडक्ट को ले जाएगा। इसके बाद सामान को पैक करके ग्राहक के पास भेज दिया जाएगा। अगर प्रोडक्ट ग्राहकों द्वारा लौटा दिया गया तो अमेज़न प्रोडक्ट को आपके पास वापस भेज देगा और आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जैसे ही सेल पूरी हो जाती है। अमेज़न से आपको प्रोडक्ट के लिए कुछ राशि काटे जाने के बाद बाकी पैसे मिल जाएंगे।
Advertisement
 

अभी चार्ज बेहद ही कम हैं- 1,000 रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट पर 10 रुपये, 5,000 रुपये तक के प्रोडक्ट पर 50 रुपये और इससे ऊपर की कीमत वाले प्रोडक्ट पर 100 रुपये की राशि लगेगी।
Advertisement

इस सेवा को प्रमोट करने के लिए अमेज़न यूज़र को 1,000 रुपये का अमेज़न पे बैलेंस दे रहा है। इसके लिए आपको पांच किताबें, वीडियो गेम, सिनेमा और म्यूज़िक बेचना होगा। या एक मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप बेचते हैं।

मज़ेदार बात यह है कि जब आप सेल एज़ इंडीविज़ुअल पेज पर एफएक्यू, टर्म्स और कंडीशन और अन्य लिंक पर क्लिक करेंग तो आप जंगली की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। जंगली वेबसाइट पर भी एक बैनर है जिसमें सेल एज़ इंडीविज़ुअल का विज्ञापन है। जंगली के नेविगेशन में सेल बटन पर क्लिक करने पर आप पुराने सेल पेज पर पहुंच जाएंगे।
Advertisement
 
याद रहे कि अमेज़न ने भारत में जंगली वेबसाइट को 2012 में लॉन्च किया था। यह एक प्राइस कंपेरिज़न वेबसाइट है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon India, used goods, Sell as individual, Junglee, Quikr
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.