Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स

Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को सेल में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2026 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स सेल में शामिल
  • अमेजन प्राइम मेंबर्स को सेल का लाभ पहले मिलेगा
  • ग्राहकों के पास EMI पर खरीद का ऑप्शन भी होगा।

Amazon Great Summer सेल 8 मई से शुरू होने जा रही है।

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Summer Sale 2026: Amazon सेल फिर से लौट रही है! कंपनी ने अपनी पॉपुलर Great Summer Sale 2026 का टीजर जारी कर दिया है और साथ ही सेल की डेट की घोषणा भी कर दी है। कंपनी की यह वार्षिक सेल गर्मियों के सीजन में खास प्रोडक्ट्स पर भारी छूट लेकर आती है। टीजर के बाद कहा जा सकता है कि कंपनी जल्द ही सेल के ऑफर्स की घोषणा कर सकती है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर भारी छूट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Amazon Great Summer Sale 2026 का टीजर बीते दिन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर टीज किया गया था। इसके साथ ही Amazon ऐप पर भी ये टीजर देखा गया। टीजर जारी कर कंपनी ने संकेत दे दिया है कि ग्राहक सेल का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें जिसमें हर कैटिगरी के सैकड़ों प्रोडक्ट्स पर भारी बचत करने का अवसर मिल सकता है। टीजर में देखा जा सकता है कि Samsung, Asus, Boat,  सेल 8 मई से शुरू होने जा रही है। शॉपिंग लिस्ट तैयार करने का यह अच्छा मौका है। अमेजन प्राइम मेंबर्स को सेल का लाभ पहले मिलेगा। 24 घंटे पहले प्राइम मेंबर्स को सेल का एक्सेस दिया जाएगा। 

Advertisement

ग्रेट समर सेल 2026 में कई नामी स्मार्टफोन ब्रांड्स शामिल हो सकती हैं। खासकर बजट रेंज में कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देखने को मिल सकती है। इसमें कंपनी 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन्स पर अच्छे खासे ऑफर लेकर आ सकती है। Samsung, OnePlus जैसे ब्रांड्स के पॉपुलर फोन सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। सीधे डिस्काउंट के अलावा कंपनी की ओर से बैंक ऑफर भी शामिल किए जाएंगे। साथ ही ग्राहकों के पास EMI पर खरीद का ऑप्शन भी होगा। 

अमेजन सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों के पास मौका होगा कि अपने पुराने मोबाइल को एक्सचेंज कर नए स्मार्टफोन पर ज्यादा से ज्यादा छूट हासिल कर सकें। कई बार एक्सचेंज बोनस में कुछ ही हजार रुपये खर्च कर बढ़िया डील हाथ लग सकती है। 5G स्मार्टफोन में स्विच करने का यह बढ़िया मौका होगा। इसके अलावा लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच भी सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। गर्मियों के लिए AC पर भी भारी छूट देखने को मिल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.