• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon Great Republic Day Sale 2024 में स्मार्टफोन, लैपटॉप पर जबरदस्त छूट, जल्द शुरू होगी सेल, जानें सबकुछ

Amazon Great Republic Day Sale 2024 में स्मार्टफोन, लैपटॉप पर जबरदस्त छूट, जल्द शुरू होगी सेल, जानें सबकुछ

Amazon Great Republic Day Sale 2024 बस कुछ दिनों में शुरू ही होने वाली है और Amazon ने अपनी वेबसाइट पर अपने आगामी सेल की जानकारी साझा करनी शुरू कर दी है।

Amazon Great Republic Day Sale 2024 में स्मार्टफोन, लैपटॉप पर जबरदस्त छूट, जल्द शुरू होगी सेल, जानें सबकुछ

Photo Credit: Amazon

Amazon सेल में स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर 40% छूट मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Amazon पर आगामी सेल में स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक छूट है।
  • Amazon पर आगामी सेल में 5G स्मार्टफोन 9,999 रुपये से शुरू होंगे।
  • Amazon पर आगामी सेल में लैपटॉप, स्मार्टवॉच पर 75% तक छूट मिलेगी।
विज्ञापन
Amazon Great Republic Day Sale 2024 बस कुछ दिनों में शुरू ही होने वाली है और Amazon ने अपनी वेबसाइट पर अपने आगामी सेल की जानकारी साझा करनी शुरू कर दी है। हर साल Amazon गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले शुरू होने वाली सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो प्रोडक्ट्स और अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट प्रदान करता है। Amazon पर आगामी सेल के तौर पर ग्राहक बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ पा सकेंगे।

ई-कॉमर्स साइट ने अपनी वेबसाइट पर आगामी Amazon Great Republic Day Sale को टीज करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। बीते साल सेल 15 जनवरी से शुरू हुई थी और इस साल भी इसी तरह की उम्मीद कर सकते हैं। वेबसाइट से यह भी पता चला है कि कंपनी की अन्य सेल की तरह अमेजन प्राइम मेंबर्स को आगामी सेल का पहले लाभ मिलेगा।

Amazon पर आगामी सेल के दौरान स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक छूट मिल रही है, जिसमें 5G स्मार्टफोन 9,999 रुपये से शुरू होंगे। सेल के लैंडिंग पेज के अनुसार, स्मार्टफोन पर 50,000 रुपये तक छूट मिलेगी। इसी प्रकार लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइसेज को आगामी अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान 65 प्रतिशत छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

Amazon Great Republic Day सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के अलावा SBI बैंक के ग्राहक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। वहीं पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर सेल के दौरान खरीदारी पर अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा। जल्द ही आगामी Amazon Great Republic Day सेल के बारे में ज्यादा जानकारी की उम्मीद की जा सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »