Amazon Great Indian Sale 21 जनवरी से, मोबाइल फोन व टीवी समेत कई प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

नए साल के मौके पर अमेज़न इंडिया पर 'अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल' की वापसी हो रही है। 21 जनवरी से 24 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में आकर्षक ऑफर और डील मिलेंगी। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए इस सेल को 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से एक्सेस करने का मौका होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 जनवरी 2018 11:43 IST
नए साल के मौके पर अमेज़न इंडिया पर 'अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल' की वापसी हो रही है। 21 जनवरी से 24 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में आकर्षक ऑफर और डील मिलेंगी। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए इस सेल को 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से एक्सेस करने का मौका होगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Amazon Great Indian Sale में लोकप्रिय ब्रांड पर डील, तेज ऑन-टाइम डिलिवरी और आसान रिटर्न जैसे ऑफर भी होंगे।  

अमेज़न पर चलने वाली इस सेल में कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर इस सेल में अमेज़न पे बैलेंस के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहको को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक (अधिकतम 200 रुपये) मिलेगा। यह कैशबैक 250 रुपये से ज़्यादा कीमत वाले प्रोडक्ट पर ही लागू होगा। कंपनी का कहना है कि अमेज़न पे के जरिए भुगतान करने पर तेज और आसान चेकआउट, आसान रिफंड का अनुभव मिलेगा। बता दें कि इस सेल में एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई पर खरीदारी करने पर ग्राहक 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं।

अमेज़न द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, ग्राहक ग्रेट इंडियन सेल में बड़ी कंपनियां जैसे ऐप्पल, वनप्लस, सैमसंग, टेनॉर, यूसीबी, प्यूमा, एडिडास , माइक्रोमैक्स, टीसीएल, लेनोवो, एचपी, फिलिप्स, एलजी के प्रोडक्ट पर बड़ी बचत कर सकते हैं। इसके अलावा कई और कैटेगरी पर भी छूट का मौका होगा। ग्राहक किंडर पेपर व्हाइट, किंडल पेपरव्हाइट स्टार्टर पैक, फायर टीवी स्टिक और ईबुक्स समेत कई दूसरे प्रोडक्ट स्पेशल डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे। प्राइम मेंबर को चार दिन तक चलने वाली इस सेल में कई तरह की एक्सक्लूसिव डील मिलेंगी।

अमेज़न इंडिया पर ग्रेट इंडियन सेल की माइक्रो साइट को लाइव कर दिया गया है। इसके मुताबिक, मोबाइल और एक्सेसरी पर 35 प्रतिशत तक छूट होगी। अमेज़न इंडिया इस सेल कई सारे स्मार्टफोन पर छूट देगी, लेकिन इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर 55 प्रतिशत तक और होम व किचन अप्लायंसेज पर 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। होम एंड डाइनिंग पर 50 प्रतिशत तक छूट जबकि अमेज़न फैशन के प्रोडक्ट पर 40 से 80 प्रतिशत तक छूट पाने का मौका होगा। घरेलू रोज़मर्रा की जरूरत के सामान पर 40 प्रतिशत तक और बुक्स, एंटरटेनमेंट आदि कैटेगरी के प्रोडक्ट पर 60 प्रतिशत तक की छूट होगी।
Advertisement
 
अमेज़न इंडिया- कैटेगरी मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट मनीष तिवारी ने कहा, ''सबसे ज़्यादा भरोसेमंद और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म होने के चलते हम अपने ग्राहकों को भारत के बड़े ब्रांडों पर ब्लॉकबस्टर डील देने के लिए तैयार हैं। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम एंड किचन, बड़े घरेलू अप्लायंसेज और स्पोर्ट्स व फिटनेस कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। बड़ी डील के अलावा, अतिरिक्त कैशबैक, नो कॉस्ट ईएमआई और आसान एक्सचेंज के विकल्प भी मिलेंगे। इस सेल में ग्राहक पैसे बचाने के साथ खरीदारी कर पाएंगे।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.