Amazon Sale का पहला दिनः आईफोन, लैपटॉप, और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील

प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन पहले सेल की शुरुआत करने के बाद अमेज़न ने अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को आम यूज़र के लिए लाइव कर दिया है। त्योहारी सीज़न के मौके पर आयोजित इस सेल में हर किस्म के प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 सितंबर 2017 12:09 IST
ख़ास बातें
  • ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को आम यूज़र के लिए लाइव कर दिया गया है
  • फेस्टिवल सेल में डिस्काउंट के अलावा भी पैसे बचाने के और तरीके हैं
  • एचडीएफसी बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक
प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन पहले सेल की शुरुआत करने के बाद अमेज़न ने अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को आम यूज़र के लिए लाइव कर दिया है। त्योहारी सीज़न के मौके पर आयोजित इस सेल में हर किस्म के प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। अच्छी बात यह है कि अमेज़न पर भी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में दिए जा रहे कई शानदार ऑफर मिल जाएंगे। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में डिस्काउंट के अलावा भी पैसे बचाने के और तरीके हैं। एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इसके लिए कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी और सर्वाधिक डिस्काउंट 1,500 रुपये का है।

आपकी सुविधा के लिए हमने अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के पहले दिन दिए जा रहे हैं ऑफर में से चुनिंदा टेक डील ढूंढ निकाले हैं।

ऐप्पल आईफोन 7
फ्लिपकार्ट की तरह अमेज़न पर भी iPhone 7 के 32 जीबी वेरिएंट को बेहद ही सस्ते में बेचा जा रहा है। आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट 38,999 रुपये (एमआरपी 56,200 रुपये) में उपलब्ध है। 65,200 रुपये वाला 128 जीबी वेरिएंट सिर्फ 49,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें कोई दोमत नहीं है कि यह आईफोन 7 की सबसे कम कीमत है।आईफोन 7 में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले है। यह 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 7 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
Advertisement

कीमतः 38,999 रुपये (एमआरपी 56,200 रुपये)

ऐप्पल मैकबुक एयर 13.3
Advertisement
ऐप्पल मैकबुक एयर 13.3 इंच (2017 वेरिएंट) 44,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 77,200 रुपये है। आप अपने पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करके अतिरिक्त 15,520 रुपये की छूट पा सकते हैं। मैकबुक एयर 13.3 इंच डिस्प्ले, इंटल कोर आई5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आता है।

कीमत: 44,990 रुपये (एमआरपी 77,200 रुपये)
Advertisement

ऐप्पल आईपैड 9.7 इंच 32 जीबी वाईफाई
Advertisement
ऐप्पल आईपैड 9.7 इंच 32 जीबी का वाईफाई मॉडल 19,900 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 28,900 रुपये है। इस आईपैड में 9.7 इंच का रेटिना डिस्प्ले है। यह 8 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 1.2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। आईपैड में ऐप्पल के ए9 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और इसकी स्टोरेज 32 जीबी है। अगर आप पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करते हैं तो आपको अतिरिक्त 10,341 रुपये की छूट मिलेगी।

कीमतः 19,900 रुपये (एमआरपी 28,900 रुपये)

ऐप्पल आईफोन 7 प्लस 128 जीबी
iPhone 7 Plus के 128 जीबी वेरिएंट को सेल में 59,999 रुपये (एमआरपी 76,300 रुपये) में बेचा जा रहा है। यह आईफोन 7 प्लस की भी अब तक की सबसे कम कीमत है। अगर आप इस साल लॉन्च किए गए आईफोन 8 या आईफोन 8 प्लस में रुचि नहीं रखते तो यह एक बेहतरीन डील है। आईफोन 7 प्लस में 5.5 इंच का रेटिना डिस्प्ले है। यह 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 7 मेगापिक्सल के पफ्रंट कैमरे के साथ आता है।

कीमत: 59,999 रुपये (एमआरपी 76,300 रुपये)

सैमसंग 55 इंच एम सीरीज़ एलईडी टीवी
अगर आप त्योहारी सीज़न में बड़े स्क्रीन वाले एलईडी टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सैमसंग की एम सीरीज़ का 55 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी पर विचार सकते हैं। 129, 500 रुपये एमआरपी वाला टेलीविज़न सेट फेस्टिवल सेल में 103,000 रुपये में बेचा जा रहा है। यह टेलीविज़न सेट तीन एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।

कीमतः 103,000 रुपये (एमआरपी 129,500 रुपये)

Sony 43 इंच ब्राविया 4के एलईडी टीवी
सोनी का 43 इंच ब्राविया 4के एलईडी टीवी को 64,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 72,900 रुपये है। इस टेलीविज़न में आपको 4K यूएचडी रिज़ॉल्यूशन मिलेगा। यह तीन एचडीएमआई और तीन यूएसबी पोर्ट से लैस है। यह इस कीमत में मिलने वाला एचडीआर सपोर्ट से लैस बेहतरीन 4के एलईडी टेलीविज़न है।

कीमत: 64,990 रुपये (एमआरपी 72,900 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Great Indian Festival Sale, Amazon India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.