Amazon Great Indian Festival Sale की शुरुआत 21 सितंबर से

अमेज़न इंडिया ने ऐलान कर दिया है कि वेबसाइट पर सालाना होने वाले ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 21 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगी। याद दिला दें कि, फ्लिपकार्ट ने भी कुछ दिनों पहले ही घोषणा की है कि इसी महीने फ्लिपकार्ट पर 20 सितंबर से 24 सितंबर तक बिग बिलियन डेज़ सेल का आयोजन होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 सितंबर 2017 18:18 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न और फ्लिपकार्ट सेल एक ही दिन ख़त्म होंगी
  • इस सेल में कई प्रोडक्ट पर ऑफर मिलेंगे
  • अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए कुछ डील जल्दी मिलेंगी
अमेज़न इंडिया ने ऐलान कर दिया है कि वेबसाइट पर सालाना होने वाले Amazon Great Indian Festival Sale 21 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगी। याद दिला दें कि, फ्लिपकार्ट ने भी कुछ दिनों पहले ही घोषणा की है कि इसी महीने फ्लिपकार्ट पर 20 सितंबर से 24 सितंबर तक बिग बिलियन डेज़ सेल का आयोजन होगा। इसका मतलब है कि दोनों सेल एक ही दिन खत्म होंगी लेकिन अमेज़न पर सेल की शुरुआत फ्लिपकार्ट सेल के एक दिन बाद होगी। ख़ास बात है कि, अमेज़न प्राइम मेंबर 20 सितंबर दोपहर 12 बजे से ही डील को एक्सेस कर पाएंगे।

अमेज़न इंडिया ने अपने बैनर में कहा कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 4 दिन तक हर घंटे नई डील के साथ करीब 40,000 से ज़्यादा ऑफर मिलेंगे। ई-रिटेल वेबसाइट का कहना है कि मोबाइल पर करीब 500 से ज़्यादा ऑफर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर करीब 2,500 से ज़्यादा ऑफर मिलेंगे। अमेज़न फैशन आइटम पर 300,000 से ज़्यादा ऑफर और होम अप्लायंसेज़ पर 10,000 से ज़्यादा ऑफर मिलेंगे।

गौर करने वाली बात है कि सेल में अमेज़न एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट पर करीब 6,000 से ज़्यादा ऑफर मिलेंगे। अमेज़न इंडिया का कहना है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के तहत यूज़र, ऐप्पल, सैमसंग, वनप्लस, लेनोवो, एलजी और कई दूसरी कंपनियों के मोबाइल पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान, यूज़र को एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। अमेज़न पे के जरिए भुगतान करने पर 10 प्रतिशत कैश बैक (500 रुपये तक) का फायदा भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, सेल में नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , amazon, Amazon great indian sale, Amazon indian sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.