Amazon Great Indian Festival सेल का फायदा सबसे पहले अमेज़न प्राइम मेंबर्स को

Amazon Great Indian Festival सेल का आगाज़ 10 अक्टूबर से होगा। अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले यानी 9 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2018 13:37 IST
ख़ास बातें
  • प्राइम मेंबर्स के पास Vivo V9 Pro को सबसे पहले खरीदने का मौका
  • 9 अक्टूबर को प्राइम मेंबर्स के लिए होगी Mi TV Pro सीरीज की सेल
  • Amazon देगा प्राइम मेंबर्स को 2,400 रुपये तक का कैशबैक
Amazon Great Indian Festival सेल का आगाज़ 10 अक्टूबर से होगा। अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले यानी 9 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। अन्य ग्राहकों के लिए सेल की शुरुआत 10 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से होगी। Amazon Prime मेंबर्स 9 अक्टूबर को आयोजित Mi TV Pro Series की एक्सक्लूसिव फ्लैश सेल में हिस्सा ले सकेंगे। इसी के साथ सबसे पहले प्राइम मेंबर्स के पास Vivo V9 Pro को खरीदने का मौका होगा। स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के अलावा सभी अमेजन डिवाइस (Fire TV Stick, सेकेंड-जेन Echo स्पीकर्स,  Kindle e-book) की कीमत में कटौती और शानदार डील्स मिलेंगी।

अमेजन सेल 15 अक्टूबर तक चलेगी। Vivo V9 Pro की कीमत वैसे तो 19,990 रुपये है लेकिन सेल के दौरान यह हैंडसेट डिस्काउंट के बाद 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा Redmi Y2, Honor 7C, Huawei Nova 3i, Honor Play, Realme 1 और Vivo Y83 की कीमत में भी कटौती की जाएगी। सेल के दौरान वनप्लस 6 पर 5,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद ग्राहक इस हैंडसेट को 29,999 रुपये में खरीद सकेंगे। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पर अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।  

Amazon Pay के जरिए बिल का भुगतान करने पर प्राइम मेंबर को 2,400 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। अमेजन पे को टॉप-अप करने पर अतिरिक्त 300 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। 9 अक्टूबर को 32 इंच और 49 इंच वाला Mi TV Pro वेरिएंट पहली बार Prime मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन ने प्राइम मेंबर्स को कैशबैक और एक्सक्लूसिव ऑफर देने के लिए  Swiggy, Yatra, BookMyShow और Urban Clap से पार्ट्नरशिप की है। अमेजन प्राइम मेंबर्स को स्मार्टफोन, टीवी, एप्लायंसेज, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक, होम और किचन प्रोडक्ट, फैशन और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। सलाह दी जाती है कि सेल शुरू होने से पहले पता और भुगतान संबंधित जानकारी को दर्ज कर लें। दो प्लान मौजूद हैं, आप चाहें तो एक साल का प्राइम सब्सक्रिप्शन 999 रुपये और प्रति माह वाला प्लान 129 रुपये में ले सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon Great Indian Festival sale, Amazon Prime
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.