Amazon Great Indian Festival सेल का आगमन जल्द, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी शानदार डील्स व ऑफर

हमेशा की तरह इस बार भी Amazon Great Indian Festival 2020 सेल सबसे पहले Amazon Prime सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी। प्राइम सब्सक्रिप्शन की वार्षिक कीमत 999 रुपये है, जबकि एक महीने के लिए आपको 129 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 सितंबर 2020 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Finserv कार्डधारकों को भी मिलेगा नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प
  • Amazon ने डिस्काउंट ऑफर के लिए HDFC Bank के साथ साझेदारी
  • Amazon Great Indian Festival 2020 सेल में Amazon Pay wallet का होगा प्रचा

Amazon के मुताबिक, मोबाइल फोन और एक्सेसरिज़ सेल में ‘never before prices' के साथ लिस्ट किए जाएंगे

Amazon ने त्यौहारी सीज़न से पहले ही अपनी वेबसाइट पर Great Indian Festival सेल को टीज़ करना शुरू कर दिया है। वेबसाइट पर इस सेल को ‘coming soon' टैग के साथ पोस्ट किया गया है, हालांकि अमेज़न ने फिलहाल सेल की तारीख का ऐलान नहीं किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने सेल के लिए HDFC Bank के साथ साझेदारी की है, ताकि ग्राहक एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकें, जिसमें ईएमआई ट्रांसजेक्शन भी शामिल है। हमेशा की तरह इस बार भी यह सेल सबसे पहले Amazon Prime सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी। प्राइम सब्सक्रिप्शन की वार्षिक कीमत 999 रुपये है, जबकि एक महीने के लिए आपको 129 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

Amazon Great Indian Festival sale

Amazon ने Great Indian Festival सेल को समर्पित एक पेज अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया है, जिसमें इस सेल के आगमन की जानकारी के साथ-साथ ऑफर्स का भी खुलासा किया गया है। पेज के मुताबिक, मोबाइल फोन और एक्सेसरिज़ पर ‘never before prices' के साथ लिस्ट किए जाएंगे, ऑफर्स की बात करें तो नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज डिस्काउंट और टोटल डैमेज प्रोटेक्शन आदि शामिल है। अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज़ पर प्राइज़ कट और एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा अमेज़न ने इस कैटेगरी में स्पेशल लॉन्च की ओर भी इशारा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ कैटेगरी में 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर प्राप्त होगा।
Advertisement

टीवी और बड़े अप्लाइंसेस कैटेगरी में एक्सटेंडेड वॉरंटी, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर आदि प्राप्त होंगे। इसके अलावा अमेज़न सभी बड़े अप्लाइंसेस पर शेड्यूल डिलीवरी और इंस्टॉलेशन भी ऑफर कर रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुराने सामान के साथ एक्सचेंज ऑफर में 13,500 रुपये तक की छूट प्राप्त होगी, इसके साथ ही Bajaj Finserv क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा। Bajaj Finserv इस सेल में 1 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट भी ऑफर कर रहा है।  

सेल में अमेज़न के Echo smart स्पीकर रेंज़, Fire TV Stick और Kindle रेंज की कीमत में कटौती की जाएगी। इसके साथ ही अमेज़न ने कॉम्बो ऑफर भी पेश किया है। इन सब के अलावा अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में होम और किचन प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। कपड़ों और एक्सेसरिज़ पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी और फूड कैटेगरी पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
Advertisement

Amazon Pay wallet का प्रचार करने के लिए ई-कॉमर्स साइट ने सेल के दौरान खरीदारी करने पर 500 रुपये तक के डेली रीवॉर्ड पेश किया है। इन सब के अलावा कंपनी अन्य डील्स व ऑफर्स से आने वाले दिनों में पर्दा उठा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.