गूगल ने हटाया 'व्यू इमेज' बटन, अब भी इस्तेमाल किया जा सकता है यह फीचर

इंटरनेट कंपनी गूगल ने हाल ही में इमेज सर्च रिज़ल्ट से 'व्यू इमेज' बटन को हटाने का फैसला किया था। ऐसा कॉपीराइट तस्वीरों को डाउनलोड करने पर रोक लगाने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 21 फरवरी 2018 13:36 IST
ख़ास बातें
  • इमेज सर्च रिज़ल्ट से 'व्यू इमेज' बटन को हटाने का फैसला किया गया
  • ऐसा कॉपीराइट तस्वीरों को डाउनलोड करने पर रोक लगाने के लिए किया गया
  • अब यूज़र को तस्वीरों के लिए वेबसाइट पर जाना होगा
इंटरनेट कंपनी गूगल ने हाल ही में इमेज सर्च रिज़ल्ट से 'व्यू इमेज' बटन को हटाने का फैसला किया था। ऐसा कॉपीराइट तस्वीरों को डाउनलोड करने पर रोक लगाने के लिए किया गया है। वहीं, गेटी इमेज के साथ हुई साझेदारी के मद्देनज़र गूगल ने बताया है कि अब इमेज सर्च रिज़ल्ट में कॉपीराइट व डिस्क्लेमर और साफ तौर पर नज़र आएगा। इसका मतलब है कि अब यूज़र को तस्वीरों के लिए वेबसाइट पर जाना होगा और किसी खास इमेज को खोजने के लिए साइट पर स्क्रॉल करना होगा। अब तक यूज़र व्यू इमेज के बटन के ज़रिए ही सर्च पेज पर फुल-रिजॉल्यूशन में तस्वीरों को देख पाते थे और डाउनलोड कर सकते थे। इसके लिए उस वेबसाइट पर भी जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी जहां पर तस्वीरों को पब्लिश किया गया था।

'View Image' बटन को हटाने का फैसला गूगल और गेटी इमेज के बीच हुए ग्लोबल लाइसेंसिंग डील के बाद लिया गया। अब गूगल के गेटी के कई प्रोडक्ट और सेवाओं के कंटेंट को इस्तेमाल कर सकेगा। नए फीचर के आ जाने के बाद कॉपीराइट तस्वीरों का गलत इस्तेमाल मुश्किल हो जाएगा। लेकिन सही तरीके से तस्वीर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए काम बढ़ गया है। हालांकि, इंटरनेट पर इसका काट भी आ गया है।
Advertisement

व्यू इमेज एक्सटेंशन
एक नया क्रोम एक्सटेंशन आया है जो 'View Image' बटन को उसी जगह पर वापस ले आता है जिसे गूगल ने पहले जगह दी है। एक्सटेंशन को व्यू इमेज का नाम दिया गया है। खबर लिखे जाने तक इसके करीब 25,000 यूज़र हो गए थे। वैसे, आप अब भी वेबसाइट पर जाकर तस्वीरों पर राइट क्लिक करके उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन एक्सटेंशन इसी प्रक्रिया को आसान बना देता है। यह एक्सटेंशन गूगल क्रोम के साथ फायरफॉक्स के लिए उपलब्ध है। हमने इसको इस्तेमाल किया है और यह काम करता है।
Advertisement

स्टार्टपेज
व्यू इमेज बटन पाने के लिए आप स्टार्टपेज वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। यह गूगल पावर्ड संच इंजन है जिसमें आपको व्यू इमेज बटन मिलेगा। आपको एक्सटेंशन की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह प्राइवेसी पर केंद्रित सर्च इंजन है और गूगल पर टार्गेट किए गए विज्ञापन को हटा देता है। गूगल सर्च में पहले मौजूद व्यू इमेज बटन की तरह इसमें भी बटन मौज़ूद है।
Advertisement

अन्य सर्च इंजन
गूगल द्वारा 'व्यू इमेज' बटन हटाने के फैसले का फायदा माइक्रोसॉफ्ट बिंग या डक डक गो जैसे सर्च इंजन को हो सकता है। इन प्लेटफॉर्म पर अब भी एक क्लिक के बाद ही इमेज को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट बिंग को तस्वीरों के लिए बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Image Search, Google View Image
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.