Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी! 5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस दे रही है कंपनी, ऐसे करें रजिस्टर

Airtel Payment Bank ने जानकारी दी है कि ग्राहकों को अब Airtel Thanks ऐप के बैंकिंग सेक्शन में 50,000 रुपये से लेकर 5,00,000 रुपये तक के सम-इंश्योर्ड ऑप्शन की एक लंबी रेंज मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2023 19:57 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Thanks ऐप के अंदर बैंकिंग सेक्शन में उपलब्ध है ऑप्शन
  • 50,000 रुपये से लेकर 5,00,000 रुपये तक का सम-इंश्योर्ड
  • इसमें पहले से मौजूद बीमारियों और डे केयर उपचार के लिए कवरेज भी शामिल

Airtel Thanks ऐप के जरिए ले सकते हैं हेल्थ इंश्योरेंस

Airtel Payment Bank ने अपने ग्राहकों को हेल्थ इंश्योरेंस देने के लिए केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है। इसके जरिए एयरटेल अपने ग्राहकों को कस्टमाइज हेल्थ इंश्योरेंस देगा। ग्राहक इस सुविधा का लाभ एयरटेल थैंक्स (Airtel Thanks) ऐप के अंदर बैंकिंग सेक्शन के जरिए उठा सकते हैं। यहां यूजर्स को 50 हजार से लेकर 5 लाख  रुपये तक के कई इंश्योरेंस ऑप्शन मिलेंगे।

Airtel Payment Bank ने जानकारी दी है कि ग्राहकों को अब Airtel Thanks ऐप के बैंकिंग सेक्शन में 50,000 रुपये से लेकर 5,00,000 रुपये तक के सम-इंश्योर्ड ऑप्शन की एक लंबी रेंज मिलेगी। इसके लिए टेलीकॉम ऑपरेटर ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस से हाथ मिलाया है। इंश्योरेंस यूजर के साथ-साथ उसके पूरे परिवार के लिए कवरेज देगा। इतना ही नहीं, इसमें पहले से मौजूद बीमारियों और डे केयर उपचार के लिए भी कवरेज शामिल होगा।
Advertisement

हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे जानने या इन्हें चुनने के लिए ग्राहक Airtel Thanks ऐप के बैंकिंग ऑप्शन के अंदर हेल्थ इंश्योरेंस योजना के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। ग्राहक अपनी इच्छा अनुसार सम-इंश्योर्ड चुन सकते हैं और इंश्योरेंस प्लान के लिए नेट बैंकिंग या अन्य बैंकों के कार्ड के जरिए भुगतान कर सकते हैं। यदि ग्राहक के पास एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट है, तो उसका उपयोग करके भी भुगतान किया जा सकता है। 

ऑनलाइन के साथ-साथ पेमेंट की सुविधा ऑफलाइन भी उपलब्ध है, जिसके लिए ग्राहक नजदीकी एयरटेल पेमेंट्स बैंक में जा सकते हैं और एनरोल कर सकते हैं।
Advertisement

इस मौके पर एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, गणेश अनंतनारायणन ने कहा, (अनुवादित) “हम अपने ग्राहकों को स्वास्थ्य बीमा में विकल्पों की एक रेंज की पेशकश करने के लिए केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी करके खुश हैं। यह हमारे व्यापक वितरण नेटवर्क और डिजिटल पहुंच के जरिए लाखों अंडरइंश्योर्ड और अबीमाकृत भारतीयों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने में सक्षम करेगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.