दिल्ली जा रही फ्लाइट मोबाइल की वजह से हुई लेट

जब समस्या का पता चला, तो विमान टर्मिनल छोड़ चुका था और रनवे के लिए रवाना हो रहा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 22:20 IST
ख़ास बातें
  • फ्लाइट AI 470 में कम से कम एक घंटे की देरी हुई
  • पुशबैक से पहले ही एक यात्री के मोबाइल फोन चार्जर में खराबी का पता चला
  • यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे वापस टर्मिनल लाया गया
सोमवार को, उदयपुर से दिल्ली जाने वाली एक एयर इंडिया (Air India) फ्लाइट पुशबैक के तुरंत बाद वापस लौट आई। इस वापसी का कारण एयरक्राफ्ट में खराबी नहीं, बल्कि एक यात्री के मोबाइल फोन चार्जर में खराबी था। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को जानकारी दी कि फ्लाइट AI 470 में कम से कम एक घंटे की देरी हुई और बाद में यह दिल्ली के लिए रवाना हो गई। अच्छी बात यह है कि समस्या बीच उड़ान में नहीं आई।

PTI की रिपोर्ट (via NDTV) के अनुसार, सोमवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट AI 470 उदयपुर टर्मिनल से रवाना हुई, लेकिन पुशबैक से पहले ही एक यात्री के मोबाइल फोन चार्जर में खराबी के चलते इसे वापस टर्मिनल लाया गया। करीब एक घंटे की देरी के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई। अधिकारी ने यह भी बताया कि यात्री ने मोबाइल फोन के गर्म होने पर ध्यान दिया और केबिन क्रू को सतर्क कर दिया।

जब समस्या का पता चला, तो विमान टर्मिनल छोड़ चुका था और रनवे के लिए रवाना हो रहा था, लेकिन समस्या का पता चलते ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में इसे वापस टर्मिनल लाया गया।

वहीं, उदयपुर एयरपोर्ट के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि विमान में स्पष्ट रूप से धुआं था, जिसके बाद वह वापस लौट आया। हालांकि असल में क्या हुआ था, इसका खबर लिखते समय तक पता नहीं चल पाया था। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि एक यात्री के पावर बैंक में कोई समस्या थी।

इससे अलग, बता दें कि पिछले महीने एक तकनीकी समस्या के कारण एयर इंडिया के एक विमान को रूसी शहर मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-173 छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के इस विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद इसे मगदान की ओर मोड़ दिया गया था।
Advertisement

Boeing 777 विमान 216 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को लेकर जा रहा था। सैन फ्रांसिस्को के बजाय मगदान में लैंडिंग के बाद यात्रियों और चालक दल को शहर में अस्थायी आवास में रखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  2. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू डील्स
  3. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.