AI 84% सरकारी नौकरियों को कब्जा सकता है- स्टडी

AI के साथ अगर एक जिम्मेदार और सटीक स्वचालन को लागू करना है तो इसके लिए AI के साथ अभी बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2024 09:22 IST
ख़ास बातें
  • स्टडी में यूके सरकार के कामकाज को लेकर जो शोध किया गया
  • AI में सरकारों को ज्यादा रेस्पॉन्सिव, कुशल और निष्पक्ष बनाने की क्षमता
  • AI ने हरेक मिनट ट्रांजैक्शन में समय को कम कर दिया

रिपोर्ट के अनुसार AI लगभग 84 प्रतिशत सरकारी नौकरियों को खा सकता है!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से अब दुनिया का लगभग हर शख्स वाकिफ है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह कृत्रिम बुद्धि है जिसकी अपनी एक समझ है, लेकिन यह प्रोग्रामिंग के तहत काम करती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जो कहती है कि AI लगभग 84 प्रतिशत सरकारी नौकरियों को खा सकता है! आइए जानते हैं क्या कहती है ये रिपोर्ट। 

The Alan Turing Institute की ओर से एक शोध किया गया है। यह शोध यूके में हुआ है। जहां पर इंस्टीट्यूट ने सरकार की 201 ऐसी सर्विसेज के बारे में स्टडी की जिनमें सरकार और नागरिकों के बीच जानकारी का आदान-प्रदान किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि ये सर्विसेज ऐसी हैं कि इनमें मानव हस्तक्षेप न भी हो, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यानी इन सर्विसेज को AI के हवाले भी किया जा सकता है। उदाहरण के लिए पासपोर्ट की प्रोसेसिंग, और वोटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आदि सर्विसेज में वो संभावना छुपी है कि इनको ऑटोमेटेड मोड यानी स्वचालन मोड में भी चलाया जा सकता है। 

स्टडी कहती है कि AI ने हरेक मिनट ट्रांजैक्शन में समय को कम कर दिया जिससे कि मानव स्टाफ के हजारों घंटों के समय को बचाया जा सकता है। साथ ही स्वचालन के आने से अधिकारी कभी न खत्म होने वाली नौकरशाही से आजाद हो सकते हैं और पब्लिक के साथ डीलिंग करने में ज्यादा समय दे सकते हैं। 

The Alan Turing Institute में सार्वजनिक सेवाओं और ऑनलाइन सुरक्षा के लिए AI के हेड डॉ. जोनाथन ब्राइट ने कहा कि AI में सरकारों को ज्यादा रेस्पॉन्सिव, कुशल और निष्पक्ष बनाने में मदद करने की अपार क्षमता है। अगर AI प्रति ट्रांजैक्शन 1 मिनट भी बचाता है तो साल में यह समय हजारों घंटों की बचत के रूप में सामने आएगा। लेकिन साथ में यह भी कहा गया है कि AI के साथ अगर एक जिम्मेदार और सटीक स्वचालन को लागू करना है तो इसके लिए AI के साथ अभी बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। लेकिन यह समय जो AI में दिया जाएगा यह भविष्य में दोगुना लाभ लेकर आएगा। 
Advertisement

स्टडी में यूके सरकार के कामकाज को लेकर जो शोध किया गया, उसमें पाया गया कि सरकारी सर्विसेज में उन सभी सर्विसेज को स्वचालित किया जा सकता है जो कि लगभग 14.3 करोड़ ट्रांजैक्शन करती हैं। और ये ट्रांजैक्शन रिपीट करते हैं। यानी बार बार ट्रांजैक्शन को दोहराया जाता है। ऐसे में सर्विस पर ऑटोमेशन लागू कर दिया जाए तो ट्रांजैक्शन के लिए मानव हस्तक्षेप खत्म हो सकता है। 
Advertisement

जनवरी में इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की चीफ क्रिस्टेलिना ज्योर्जिवा ने कहा था कि AI दुनियाभर में जॉब सिक्योरिटी के लिए बड़ा रिस्क पैदा करने वाला है। लेकिन इसमें अपार अवसर भी हैं जिससे कि प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकता है और ग्लोबल ग्रोथ को बूस्ट दिया जा सकता है। ज्योर्जिवा ने कहा था कि AI दुनियाभर में 60 प्रतिशत जॉब्स को प्रभावित कर सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.