3 करोड़ की चोरी हुई लग्जरी कार, 2 साल की तलाश और ChatGPT का जादू, जानिए पूरी कहानी

ChatGPT की मदद से कैलिफोर्निया के Andrew Garcia ने अपनी चोरी हुई 3 करोड़ की Lamborghini Huracan को दो साल बाद वापस पा लिया।

विज्ञापन
Written by आदित्य नाथ झा, अपडेटेड: 29 अगस्त 2025 14:03 IST
ख़ास बातें
  • AI और ChatGPT की मदद से चोरी हुई Lamborghini Huracan रिकवर
  • Andrew Garcia ने तस्वीरों और Google imagery से लोकेशन ट्रेस की
  • 3 करोड़ रुपये की सुपरकार 2 साल बाद डेनवर से बरामद

Lamborghini Huracán दुनिया की सबसे पॉपुलर सुपरकार्स में गिनी जाती है

Photo Credit: Lamborghini Montreal

दुनिया भर में AI के कई यूज सुनने को मिलते हैं, लेकिन कैलिफोर्निया के एक शख्स ने इसे अपनी चोरी हुई Lamborghini Huracan EVO सुपरकार को वापस पाने के लिए इस्तेमाल किया। करीब दो साल पहले चोरी हुई लगभग 3 करोड़ रुपये की लग्जरी कार आखिरकार Andrew Garcia नाम के मालिक को मिल गई और इस रिकवरी में मददगार रहा ChatGPT। Andrew ने बताया कि कैसे एक इंस्टाग्राम मैसेज और कुछ तस्वीरों ने केस का रुख बदल दिया।

यह कार कथित तौर पर दिसंबर 2023 में कैलिफोर्निया से चोरी हुई थी। यह गिरोह सिर्फ Lamborghini ही नहीं, बल्कि 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां लेकर फरार हुआ था। Andrew ने बताया कि लंबे वक्त तक उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी। तभी उन्हें इंस्टाग्राम पर किसी अजनबी का मैसेज मिला, जिसमें उनकी कार की ताजा तस्वीरें थीं। यहीं से कहानी ने नया मोड़ लिया।

Advertisement

Andrew ने CBS 8 से बातचीत में कहा, “ये बहुत बड़ा झटका था और बेहद फ्रस्ट्रेटिंग भी। लगभग दो साल तक मेरी कार कहीं नहीं मिली।” उन्होंने बताया कि तस्वीरें हाथ लगने के बाद उन्होंने इन्हें ChatGPT पर अपलोड किया और AI से लोकेशन पहचानने में मदद ली। ChatGPT ने तस्वीरों के बैकग्राउंड को एनालाइज किया और बताया कि यह जगह डेनवर, कोलोराडो हो सकती है।

इसके बाद Andrew ने Google imagery के जरिए इस सुराग को कंफर्म किया और तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने डेनवर से चोरी हुई Lamborghini रिकवर कर ली। Andrew का कहना था, “आजकल की टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करके हम खुद भी बहुत कुछ कर सकते हैं। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मेरी कार मुझे दो साल बाद वापस मिलेगी।”

मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि फिलहाल अधिकारियों ने इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनका ट्रायल अक्टूबर में होने वाला है। वहीं, Andrew अब अपनी Lamborghini वापस पाकर बेहद खुश हैं।

Lamborghini Huracán दुनिया की सबसे पॉपुलर सुपरकार्स में गिनी जाती है। इसमें 5.2-लीटर V10 इंजन दिया गया है, जो करीब 600hp से ज्यादा की ताकत जनरेट करता है। कार महज कुछ सेकंड्स में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसका एग्रेसिव डिजाइन, एयरोडायनामिक बॉडी और प्रीमियम इंटीरियर्स इसे ऑटोमोबाइल लवर्स का ड्रीम बनाते हैं। यही वजह है कि इसकी कीमत करोड़ों में होती है और चोरी के केस में यह गैंग्स का बड़ा टारगेट भी बन जाती है।

Advertisement

Andrew Garcia की Lamborghini Huracan कब चोरी हुई थी?

यह कार दिसंबर 2023 में कैलिफोर्निया से चोरी हुई थी।

Lamborghini Huracan की कीमत कितनी है?

भारत में इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये थी।

Andrew Garcia ने अपनी चोरी हुई कार कैसे खोजी?

उन्हें इंस्टाग्राम पर तस्वीरें मिलीं और उन्होंने ChatGPT व Google imagery की मदद से लोकेशन डिटेक्ट की।

Advertisement

यह कार कहां मिली?

कार डेनवर, कोलोराडो में मिली और पुलिस ने उसे रिकवर किया।

इस केस में कितने आरोपियों पर कार्रवाई हुई है?

फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है और उनका ट्रायल अक्टूबर में होना है।

Lamborghini Huracan की खासियत क्या है?

इसमें 5.2-लीटर V10 इंजन है, जो 600hp से ज्यादा की ताकत देता है और कुछ सेकंड्स में 0-100kmph की स्पीड पकड़ लेता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.