100 km तक रेंज वाली ADO ई-बाइक पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

ADO की इस सेल की अधिक जानकारी आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, भारत में फिलहाल इस ब्रांड ने अपनी ई-बाइक्स को लॉन्च नहीं किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2022 19:36 IST
ख़ास बातें
  • ADO के पोर्टफोलियो में कई ई-बाइक्स मौजूद हैं
  • मैक्सिमम 100 km की रेंज से लैस आती हैं ये ई-बाइक्स
  • फ्री गिफ्ट्स और डिस्काउंट के साथ कंपनी मना रही है 1st Anniversary Sale

ADO A26+ ई-बाइक की सिंगल चार्ज रेंज करीब 100 km है

ADO ब्रांड अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, खास तौर पर ई-बाइक के लिए पॉपुलर है। यह चीनी स्टार्ट-अप अपने पोर्टफोलियो में कई पावरफुल और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर रखता है। कंपनी के पास सबसे ज्यादा रेंज देने वाली ई-बाइक A26+ है, जिसमें आपको सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 62 मील (करीब 100 km) रेंज मिलती है। इसके अलावा कुछ अन्य ई-बाइक भी हैं, जो आपको अच्छी रेंज और पावर देने में सक्षम है। यूं तो कीमत के लिहाज से ADO की ई-बाइक्स मंहगी है, लेकिन फिलहाल कंपनी अपने ई-स्टोर पर एनिवर्सरी सेल चला रही है।

ADO ने 6 मई को अपनी पहली सालगिराह मनाई, जिस मौके पर कंपनी ने अपनी Anniversary Sale भी शुरू की। इस दौरान कंपनी अपनी ई-बाइक्स और एसेसरीज पर अच्छा डिस्काउंट भी दे रही है। ADO Ebike Anniversary Sale 31 मई तक चलेगी और इस दौरान डिस्काउंट के साथ-साथ ग्राहकों को मुफ्त गिफ्ट, कुछ अन्य डील्स का फायदा उठाने का मौका भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि सेल में ग्राहकों को ADO के विभिन्न प्रोडक्ट्स पर €5000 (करीब 4 लाख रुपये) तक के ऑफर्स मिलेंगे।
Advertisement

ADO की इस सेल की अधिक जानकारी आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, भारत में फिलहाल इस ब्रांड ने अपनी ई-बाइक्स को लॉन्च नहीं किया है।

Gizmochina के अनुसार, केवल एक वर्ष के भीतर ADO ने 10,000 से अधिक यूजर्स, 10 करोड़ से अधिक एक्सपोर्ट वैल्यू और दुनिया भर के 600 शहरों में फैले 60 रीजनल एजेंट हासिल किए हैं। यह ब्रांड Ali International, Xiaomi international, JD.com, HIMO, Insta360 आदि कंपनियों के साथ मिलकर भी काम करता है।
Advertisement

ADO के पोर्टफोलियो में ADO A20+, ADO 20F+, ADO A26+, ADO A16+, ADO D30 और ADO D30C ई-बाइक मौजूद हैं। ये सभी ई-बाइक दमदार पावर से लैस आती हैं और साथ ही इनमें मौक्सिमम 100 km की रेंज मिलती है। ADO एसेसरीज़ भी बेचता है, जिनमें हेलमेट, सैडल बैग, बैटरी पैक , मडगार्ड सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bikes
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.