Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Acer ने चार नए बिजनेस लैपटॉप TravelMate P6 14 AI, TravelMate P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और TravelMate X2 14 लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2026 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Acer TravelMate P6 14 AI में 14 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer TravelMate P2 Spin 14 में 14 इंच की WUXGA IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
  • Acer TravelMate X2 15 में 15.6 इंच की फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है।

Acer TravelMate P6 14 AI में 14 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Acer

Acer ने चार नए बिजनेस लैपटॉप TravelMate P6 14 AI, TravelMate P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और TravelMate X2 14 लॉन्च किए हैं। इन बिजनेस नोटबुक रेंज में इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 और इंटेल कोर सीरीज 3 प्रोसेसर हैं। ये लैपटॉप एंटरप्राइजेज और एसएमबी यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें एआई एसिस्टेड प्रोडक्टिविटी, सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी वाले फीचर्स हैं। TravelMate P6 14 AI कोपायलट+ पीसी के तौर पर आया है, जबकि अन्य मॉडल इंटेल कोर सीरीज 3 प्रोसेसर से लैस बिजनेस लैपटॉप हैं। आइए Acer TravelMate P6 14 AI, TravelMate P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और TravelMate X2 14 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Acer TravelMate P6 14 AI, TravelMate P2 Spin 14, TravelMate X2 15, TravelMate X2 14 Price

Acer TravelMate P6 14 AI नॉर्थ अमेरिका और ईएमईए में अगस्त 2026 से उपलब्ध होगा। वहीं बाद में ऑस्ट्रेलिया में इस साल की चौथी तिमाही में उपलब्ध होगा। Acer TravelMate P2 Spin 14 सितंबर 2026 में ईएमईए में लॉन्च होने वाला है और उसी साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में भी उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी ओर Acer TravelMate X2 15 अगस्त 2026 में नॉर्थ अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और एक महीने बाद ईएमईए में भी आ जाएगा। TravelMate X2 14 अगस्त 2026 में नॉर्थ अमेरिका और ईएमईए में लॉन्च होगा और ऑस्ट्रेलिया में चौथी तिमाही में उपलब्ध होगा।

Acer TravelMate P6 14 AI Features, Specifications

Acer TravelMate P6 14 AI में 14 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2880×1800 पिक्सल, 500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज, HDR ट्रू ब्लैक सर्टिफिकेशन, वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। Acer वेरिएबल रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी के साथ 3K IPS और WUXGA IPS डिस्प्ले वेरिएंट भी पेश करता है। TravelMate P6 14 AI में Intel Core Ultra X7 368H, Intel Core Ultra X7 358H, Intel Core Ultra 7 366H, Intel Core Ultra 7 356H, Intel Core Ultra 7 365, Intel Core Ultra 7 355, Intel Core Ultra 5 335 या Intel Core Ultra 5 325 प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है। यह विंडोज 11 पर चलता है। इसमें 64GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक PCIe Gen4 NVMe SSD स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप के लिए Acer लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का IR कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, थंडरबोल्ट 4, दो यूएसबी  टाइप सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं। इस लैपटॉप में 71Wh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस लैपटॉप की लंबाई 313.7 मिमी, चौड़ाई 224.7 मिमी, मोटाई 15.99 मिमी और वजन 0.96 किलो से 1.3 किलो के बीच है। TravelMate P6 14 AI में फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है।

Acer TravelMate P2 Spin 14 Features, Specifications

Acer TravelMate P2 Spin 14 में 14 इंच की WUXGA IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह कनवर्टिबल लैपटॉप Intel Core 7 350, Intel Core 5 320, Intel Core 5 315 या Intel Core 3 304 प्रोसेसर और Intel इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स के साथ आता है। यह विंडोज 11 पर चलता है। इसमें 16GB तक DDR5 RAM और 1TB तक PCIe Gen4 NVMe SSD स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप के लिए TravelMate P2 Spin 14 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का IR कैमरा या फुल-HD यूजर कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एचडीएमआई 2.1, आरजे45 इथरनेट, एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें 53Wh बैटरी दी गई है जो कि 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक कर सकती है। इस लैपटॉप की लंबाई 313 मिमी, चौड़ाई 232 मिमी, मोटाई 18.35 मिमी और वजन 1.46 किलो है।

Acer TravelMate X2 15 & TravelMate X2 14 Features, Specifications

Acer TravelMate X2 15 में 15.6 इंच की फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका 16:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं Acer TravelMate X2 14 में 14 इंच की WUXGA आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। दोनों लैपटॉप Intel Core 7 350, Intel Core 5 320 और Intel Core 3 304 प्रोसेसर से लैस हैं। ये लैपटॉप विंडोज 11 पर चलते हैं। इसमें 16GB तक DDR5 RAM और 1TB तक PCIe Gen4 NVMe SSD स्टोरेज है। 

कैमरा सेटअप के मामले में TravelMate X2 15 और TravelMate X2 14 में फुल-एचडी वेबकैम दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी 3.2 जेन 2 पोर्ट, दो यूसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एचडीएमआई 2.1, RJ45 इथरनेट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक हैं। TravelMate X2 15 में 65Wh की बैटरी दी गई है, वहीं TravelMate X2 14 में 53Wh की बैटरी है। डाइमेंशन की बात करें तो TravelMate X2 15 की लंबाई 357.7 मिमी, चौड़ाई 234.4 मिमी, मोटाई 17.99 मिमी और वजन 1.5 किलो है। TravelMate X2 14 की लंबाई 313.6 मिमी, चौड़ाई 229.4 मिमी, मोटाई 17.99 मिमी औरवजन 1.4 किलोग्राम है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  3. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  6. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकता है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  3. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  5. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
  8. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.