AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया

Accenture ने लीडरशिप प्रमोशन के लिए AI टूल्स के नियमित इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है और सीनियर कर्मचारियों के लॉग इन डेटा को ट्रैक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 19:02 IST
ख़ास बातें
  • AI टूल इस्तेमाल को प्रमोशन से जोड़ा गया
  • सीनियर स्टाफ के लॉग इन डेटा की निगरानी
  • FT रिपोर्ट में नीति पर अंदरूनी जानकारी

सीनियर स्टाफ के लॉग इन डेटा की निगरानी करेगी Accenture

Photo Credit: Reuters

Accenture ने अपने कर्मचारियों के लिए AI टूल्स के यूज को प्रमोशन प्रोसेस से जोड़ना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब सीनियर मैनेजर्स और एसोसिएट डायरेक्टर्स के AI टूल्स यूजेज को मॉनिटर कर रही है और लीडरशिप रोल के प्रमोशन में इसे एक अहम फैक्टर माना जाएगा। बताया गया है कि जिन कर्मचारियों को टॉप लेवल पोजिशन पर जाना है, उनके लिए AI का “रेगुलर एडॉप्शन” जरूरी होगा।

Financial Times द्वारा देखे गए एक इंटरनल ईमेल के अनुसार, इस महीने से कंपनी ने कुछ सीनियर कर्मचारियों के वीकली AI टूल लॉग-इन डेटा को ट्रैक करना शुरू किया है। ईमेल में कहा गया है कि कंपनी के प्रमुख AI टूल्स का इस्तेमाल इस गर्मी होने वाली लीडरशिप प्रमोशन चर्चा में एक विजिबल इनपुट होगा। Accenture का कहना है कि उसके 5.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी जेनरेटिव AI में ट्रेन हो चुके हैं।

Advertisement

कंपनी जिन टूल्स पर जोर दे रही है उनमें AI Refinery और SynOps शामिल हैं। Accenture के मुताबिक AI Refinery कंपनियों को रॉ AI टेक्नोलॉजी को बिजनेस सॉल्यूशन में बदलने में मदद करता है, जबकि SynOps डेटा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और टैलेंट के साथ मिलकर बिजनेस ऑपरेशन को ऑप्टिमाइज करने वाला ह्यूमन मशीन इंजन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंसल्टिंग इंडस्ट्री के लिए सीनियर कर्मचारियों को AI अपनाने के लिए तैयार करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Big Four अकाउंटिंग और कंसल्टिंग फर्म्स के तीन अधिकारियों ने FT को बताया कि जूनियर स्टाफ की तुलना में सीनियर मैनेजर और पार्टनर AI टूल्स अपनाने में ज्यादा हिचकिचा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लीडिंग टीमों को “carrot and stick” अप्रोच अपनानी पड़ रही है। वहीं Accenture के एक जानकार व्यक्ति ने कहा कि अगर उन पर यह नीति लागू होती तो वे तुरंत इस्तीफा दे देते। कुछ कर्मचारियों ने कंपनी के टूल्स की उपयोगिता पर भी सवाल उठाए हैं।

हालांकि यह नीति 12 यूरोपीय देशों के कर्मचारियों और अमेरिका के फेडरल कॉन्ट्रैक्ट संभालने वाली यूनिट पर लागू नहीं होगी। Accenture के दुनियाभर में करीब 8 लाख कर्मचारी हैं। कंपनी फिलहाल अपनी बड़ी रीऑर्गनाइजेशन प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है, जिसके तहत स्ट्रैटेजी, कंसल्टिंग, क्रिएटिव, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशन यूनिट को मिलाकर “Reinvention Services” नाम का नया डिवीजन बनाया गया है। 

Advertisement

CEO जूली स्वीट पहले ही कह चुकी हैं कि जो कर्मचारी AI युग के साथ खुद को ढाल नहीं पाएंगे, उन्हें कंपनी से बाहर किया जा सकता है। हाल ही में Accenture ने लंदन आधारित AI स्टार्टअप Faculty का अधिग्रहण भी किया है, ताकि AI आधारित बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में अपनी पकड़ मजबूत कर सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.