सिंगल चार्ज में 306km चलने वाली Tata Tigor इलेक्ट्रिक कार के प्राइस बढ़े, ये हैं नई कीमतें

Tigor XE की पुरानी कीमत जो 11,99,000 रुपये थी वह अब बढ़कर 12,24,000 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 11:18 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के सभी मॉडलों के दाम बढ़ाए गए हैं
  • इनमें Tigor XE, Tigor XM, and Tigor XZ+ शामिल हैं
  • कीमतों में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है

Tata Tigor Electric कार बजट सेगमेंट में सेडान EV का एक्‍सपीरियंस देती है।

देश में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स का मार्केट लगातार ग्रोथ पकड़ रहा है, लेकिन बाकी सेगमेंट्स की तरह यहां भी कीमतों में बढ़ोतरी का दौर देखने को मिल रहा है। टाटा (Tata) ने बीते दिनों अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक व्‍हीकल Nexon EV की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अब टाटा टिगोर ईवी (Tata Tigor EV) की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। Nexon EV की तरह ही Tigor EV की कीमत में 25,000 रुपये का इजाफा किया गया है।  

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स मार्केट में फ‍िलहाल टाटा का दबदबा है। Nexon EV के बाद Tigor EV को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। इसके तीन मॉडल कंपनी पेश कर रही है। इनमें Tigor XE, Tigor XM, and Tigor XZ+ शामिल हैं। rushlane की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के सभी मॉडलों के दाम बढ़ाए गए हैं। Tigor XE की पुरानी कीमत जो 11,99,000 रुपये थी वह अब बढ़कर 12,24,000 रुपये हो गई है। इसी तरह Tigor XM की कीमत अब 12,74,000 रुपये हो गई है, जो इसकी पुरानी कीमत 12,49,000 से 25 हजार रुपये अधिक है। बात करें टॉप मॉडल Tigor XZ+ की कीमत की, तो यह अब 13,24,000 रुपये हो गई है। इसमें भी 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। 

Tata Tigor Electric कार बजट सेगमेंट में सेडान EV का एक्‍सपीरियंस देती है। यह गैसोलीन टिगोर डिजाइन के साथ आती है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी  है। यह 74bhp की पीक पावर और 170Nm का टार्क जनरेट करती है। इसमें 26kWh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 306km की रेंज ऑफर करती है। इसके मुकाबले Nexon EV की रेंज 315 किलोमीटर होने का दावा किय जाता है। 

रेगुलर चार्जर से कार की बैटरी को 8.5 घंटे में 0% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से इसे महज 65 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। कार में 7 इंच का टचस्क्रीन पैनल है, जिसे हरमन ऑडियो द्वारा ट्यून किए गए क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ पेयर किया गया है। कार को लेकर एक और दावा है कि यह 5.7 सेकंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ सकती है। इसकी वॉरंटी 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की है। बहरहाल, कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी यही उम्‍मीद की जा रही है कि इन इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स को लेकर लोगों का क्रेज बना रहेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.