27,000,000 mAh पावर बैंक, जो आपके TV के साथ वॉशिंग मशीन को भी चलाएगा, वीडियो में देखें

इसमें अगला इनपुट और आउटपुट चार्जिंग पोर्ट स्थापित किए गए। जैसा कि हमने बताया, गेंग ने 60 आउटपुट चार्जिंग पोर्ट के साथ 1 इनपुट चार्जिंग पोर्ट स्थापित किया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 19:22 IST
ख़ास बातें
  • YouTube पर शेयर किया गया है पावर बैंक को बनाने का पूरा प्रोसेस
  • इस पावर बैंक की वोल्टेज रेटिंग 220V है
  • स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप समेत 20 डिवाइस एक साथ किए जा सकते हैं चार्ज

इस पावर बैंक में एक ही समय में स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप समेत 20 डिवाइस तक चार्ज किए जा सकते हैं

चीन के एक इन्फ्लुएंसर ने 27,000,000 mAh क्षमता का पावरबैंक बनाया है, जो एक ही समय में स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे 20 डिवाइस तक एक साथ चार्ज करने में सक्षम है। इसमें 1 इनपुट चार्जिंग पोर्ट के साथ 60 आउटपुट चार्जिंग पोर्ट स्थापित किए गए हैं, जो 220V तक पावर आउटपुट सपोर्ट करते हैं। यह पावर बैंक दिखने में विशाल है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि इस इन्फ्लुएंसर ने किसी ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) के फ्लैट बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जिसे मैटल की केसिंग के अंदर फिट किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स में रूची रखने वाले चीनी इन्फ्लुएंसर, हैंडी गेंग (Handy Geng) ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर (via Gizmochina) एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसका टाइटल "I Made a 27,000,000 mAh Portable Powe Bank" है। इस टाइटल को पढ़ कर शायद ही कोई विश्वास करे कि यह असल में मुमकिन है। लेकिन, हैंडी ने वीडियो में गेंग ने इस पावर बैंक को इस्तेमाल करते हुए दिखाया है।
Advertisement


वीडियो में गेंग कहता है कि उसके दोस्तों के पास बड़े पावर बैंक मौजूद है, जिससे वह तंग आ चुका था, और वह दिखाना चाहता था कि उसके पास सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है। इस वीडियो में इस पावर बैंक को बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि, बैटरी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन फ्लैट और केसिंग में पहले से फिट बैटरी पैक को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह इलेक्ट्रिक व्हीकल का बैटरी पैक हो सकता है।
Advertisement

इस बैटरी पैक और आईसी आदि कंपोनेंट को एक साथ पैक करने के लिए गेंग ने एक मैटेलिक केसिंग तैयार की, जिसका डिज़ाइन बिल्कुल कॉम्पेक्ट पावर बैंक के समान दिखाई देता है। इसमें अगला इनपुट और आउटपुट चार्जिंग पोर्ट स्थापित किए गए। जैसा कि हमने बताया, गेंग ने 60 आउटपुट चार्जिंग पोर्ट के साथ 1 इनपुट चार्जिंग पोर्ट स्थापित किया।

उसने आगे यह भी दिखाया कि इस पावर बैंक में एक ही समय में स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप समेत 20 डिवाइस तक चार्ज किए जा सकते हैं। इस पावर बैंक की वोल्टेज रेटिंग 220V है, जिसके साथ दावे अनुसार, टीवी, वॉशिंग मशीन और इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर पॉट आदि को चलाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.