मिस्र के प्राचीन मकबरे में मिलीं 'सोने की जीभ' के साथ 13 ममी!

रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के लोग ममियों में सोने की जीभ रखते थे ताकि बाद में मृतक को बोलने में मदद हो सके।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2024 14:07 IST
ख़ास बातें
  • कब्रिस्तान में 13 प्राचीन ममियों की खोज
  • ममियों को देवताओं के अनुष्ठान चित्रों के साथ खोजा गया
  • खुदाई करने पर टीम को एक हॉल मिला जिसमें तीन चैम्बर बने थे

मिस्र के प्राचीन मकबरे में सोने की जीभ वाली ममी मिली हैं

Photo Credit: Instagram/@ministry_tourism_antiquities

मिस्र और वहां की ममी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। अब एक नई खोज में यहां सोने की जीभ वाली ममी मिली हैं। पुरातत्वविदों की एक टीम ने ऑक्सीरिंचस (Oxyrhynchus) में एक कब्रिस्तान में 13 प्राचीन ममियों को खोज निकाला है। इन ममियों में सोने की जीभ और नाखून पाए गए हैं। पर्यटन मंत्रालय का कहना है कि ममियों को देवताओं के अनुष्ठान चित्रों के साथ खोजा गया है। ऐसा कुछ इस क्षेत्र में पहले कभी नहीं मिला था। 

एक प्रेस रिलीज में मिस्र के पर्यटन एवं पुरावशेष मंत्रालय ने इस खोज के बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि यहां साइट पर दर्जनों ममियों को देवताओं के अनुष्ठान चित्रों के साथ खोजा गया है जो पहले इस क्षेत्र में कभी नहीं देखे गए थे। टीम ने धरती के नीचे दबी एक शाफ्ट को तलहटी तक खोदा जिसके बाद ये ममियां मिली हैं। यहां पर खुदाई करने पर टीम को एक हॉल मिला जिसमें तीन चैम्बर बने थे। इन चैम्बरों में ममियों को रखा गया था। 

Live Science की रिपोर्ट के अनुसार, प्राचीन समय में मिस्र के लोग ममियों में सोने की जीभ रखते थे ताकि बाद में भी मृतक को बोलने में मदद हो सके। मिस्र के लोगों का मानना था कि 'सोना' देवताओं का 'मांस' होता है। वहीं, दूसरी तरफ ममियों के पास सोने के नाखून भी मिले हैं। खोजी टीम के अनुसार नाखूनों का मिलना इस खोज का अनूठा हिस्सा है।

ममियाँ टॉलेमिक (Ptolemaic) काल की बताई गई हैं जो कि लगभग 304 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक बताया गया है। यह खोज मिन्या गवर्नरेट के अल-बहनासा (Al-Bahnasa) के पुरातात्विक क्षेत्र में अपनी तरह की पहली है। काइरो में अमेरिकन यूनिवर्सिटी में मिस्र विज्ञान की प्रोफेसर सलीमा इकराम के अनुसार, इनके साथ मिलने वाली सोने की जीभों की संख्या बहुत अधिक है, जो काफी दिलचस्प है। प्रोफेसर का कहना है कि संभवतः ये शव उच्च कुलीन वर्ग के लोगों के होंगे जो मंदिर और पशु पंथ से जुड़े थे।
Advertisement

इसी साल की शुरुआत में पुरातत्वविदों की एक संयुक्त मिस्र-अमेरिकी टीम को दक्षिण असासिफ नेक्रोपोलिस के पास एक कब्र में 11 सीलबंद शव मिले थे। इन 11 कब्रों में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के कंकाल मिले थे। टूरिज्म मिनिस्ट्री का कहना था कि यह एक पारिवारिक कब्र थी जिसका इस्तेमाल 12वें राजवंश और 13वें राजवंश के आरंभ में कई पीढ़ियों तक किया जाता रहा होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.