Mobile बेचते वक्त ये 10 सावधानी नहीं बरती तो पड़ जाएंगे मुसीबत में...

अगर आप अपना पुराना फोन बेचने का सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए ही पुराना फोन बेचना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2026 08:25 IST
ख़ास बातें
  • फोन से गूगल,एप्पल और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स से साइन आउट करना चाहिए।
  • फोन से सिम कार्ड और बाहरी स्टोरेज जैसे एसडी कार्ड को निकाल देना चाहिए।
  • फोन से सिक्योरिटी पिन, पासवर्ड और फिंगरप्रिंट लॉक हटा देने चाहिए।

फोन बेचते हुए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Photo Credit: Pexels/Tofros.com

अगर आप अपना पुराना फोन बेचने का सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए ही पुराना फोन बेचना चाहिए। सबसे पहले आपको अपना पुराना फोन बेचने से पहले ही डाटा का बैकअप लेना चाहिए। फोन से सिम और मेमोरी कार्ड निकालने होंगे और सभी अकाउंट से लॉग आउट करना होगा। इन सभी के बाद आपको फोन को फैक्टरी रीसेट करना होगा। वहीं फोन में स्क्रीन लॉक या फाइंड माई डिवाइस जैसी सभी सिक्योरिटी फीचर्स को बंद करना होगा। आइए पुराना फोन बेचने से पहले ध्यान में रखने वाली बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पुराना फोन बेचने से पहले ध्यान में रखने वाली बातें:

  • डाटा का बैकअप लेना: अपना पुराना फोन बेचने से पहले आपको जरूरी फाइल, फोटो और कॉन्टैक्ट गूगल ड्राइव जैसी क्लाउड सर्विस या सीधे कंप्यूटर पर सेव करना चाहिए।
  • सभी अकाउंट से लॉग आउट: अगर आप अपना फोन बेचने जा रहे हैं तो अपने फोन पर सभी गूगल,एप्पल और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स से साइन आउट करना चाहिए।
  • Google या Apple ID हटाना: अपना फोन किसी दूसरे को बेचने से पहले फैक्टरी रीसेट प्रोटेक्शन (FRP) और फाइंड माई आईफोन जैसे सिक्योरिटी फीचर्स को बंद करना जरूरी है।
  • सिम और मेमोरी कार्ड हटाना: अपने फोन से अपना निजी डाटा का उपयोग होने से बचाव करने के लिए अपना सिम कार्ड और कोई भी बाहरी स्टोरेज जैसे एसडी कार्ड को निकाल देना चाहिए।
  • सिक्योरिटी लॉक बंद करना: अपना पुराना फोन बेचन से पहले आपको फोन का सिक्योरिटी पिन, पासवर्ड और फिंगरप्रिंट समेत सभी स्क्रीन लॉक हटा देने चाहिए।
  • डाटा एन्क्रिप्ट करना: फोन दूसरे व्यक्ति को सौंपने से पहले फैक्टरी रीसेट से पहले अपने डाटा को एन्क्रिप्ट करने से सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त लेयर जुड़ जाती है।
  • फैक्टरी रीसेट प्रोटेक्शन बंद करना: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सिक्योरिटी सेटिंग्स में इसे बंद करना चाहिए, जिससे नया यूजर्स बिना किसी दिक्कत के फोन सेट कर पाएगा।
  • फैक्टरी रीसेट करना: पुराना फोन बेचने से पहले फैक्टरी रिसेट करने से आपका सारा निजी डाटा और सेटिंग्स मिट जाएंगी। रिसेट करने से पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि सारा निजी डाटा का बैकअप ले लिया गया हो।
  • फोन को साफ करना: अपना पुराना फोन दूसरे को देने से पहले उसे अच्छी तरह पोंछ कर साफ करना चाहिए। कवर हटाकर और स्क्रीन को साफ करें, जिससे वह बिलकुल साफ और अच्छा दिखे।
  • एक्सेसरीज एकत्रित करना: अगर आपके पास असली चार्जर और अन्य एक्सेसरीज हैं तो बेचने से पहले उन्हें एकत्रित कर लें और बॉक्स और बिल आदि को भी साथ लेकर जाएं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.