जल्‍दी खत्‍म हो रही फोन की बैटरी? फटाफट बदलें ये सेटिंग्‍स, दौड़ने लगेगा आपका स्‍मार्टफोन!

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बैटरी सेवर मोड फोन में मिलता है। इसकी मदद से ‘बैकग्राउंड ऐप्स’ को रिफ्रेश होने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 09:59 IST
ख़ास बातें
  • ये टिप्‍स फोन की सेटिंग्‍स से जुड़ी हैं
  • सेटिंग्‍स बदलने से फोन की बैटरी लंबे समय तक चल सकती है
  • एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के पास है विकल्‍प

हम आपको बता रहे हैं कि फोन के बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्‍स को रिफ्रेश होने से कैसे रोकें।

स्‍मार्टफोन लोगों की बड़ी जरूरत हैं। आजकल फोन के बिना दिन गुजारना मुश्किल हो गया है। लोग घंटों अपने स्‍मार्टफोन में वीडियो देखते हैं। गेम खेलते हैं। सर्चिंग करते हैं। कंटेंट पढ़ते-सुनते हैं। ऐसे में बैटरी हमारे स्‍मार्टफोन का जरूरी भाग बन जाती है। कई लोग परेशान रहते हैं स्‍मार्टफोन की बैटरी जल्‍द खत्‍म हो जाने से। लोग अक्‍सर कहते हैं, सुबह ही फोन फुल चार्ज किया था और दिन होते-होते 20 पर्सेंट बैटरी बची है। क्‍या आप भी अपने स्‍मार्टफोन की बैटरी जल्‍द खत्‍म होने से परेशान हैं। हम बताने जा रहे हैं कुछ टिप्‍स। ये टिप्‍स फोन की सेटिंग्‍स से जुड़ी हैं, जिनमें बदलाव करके आप बैटरी को लंबे समय तक टिके रहने के काबिल बना सकते हैं। 

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि फोन के बैकग्राउंड ऐप्स को क्लियर करने से डिवाइस की परफॉर्मेंस बढ़ती है और डेटा की बचत होती है। कुछ हद तक यह सही भी हो सकता है। अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो लो पावर मोड का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बैटरी सेवर मोड फोन में मिलता है। दोनों ही फीचर की मदद से ‘बैकग्राउंड ऐप्स' को रिफ्रेश होने से रोका जा सकता है। ऐसा करके आप अपने फोन की बैटरी को बचाने का काम करते हैं। 
Advertisement

हम आपको बता रहे हैं कि फोन के बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्‍स को रिफ्रेश होने से कैसे रोकें। इससे ना सिर्फ बैटरी लंबे समय तक चलेगी बल्कि फोन के डेटा की भी बचत होगी। 
 

Android यूजर्स आएमाएं ये टिप्‍स 

 
  1. Settings में जाएं।
  2. Dual Sims & mobile network पर टैप करें
  3. Data traffic management पर टैप करें
  4. data saving mode पर टैप करें। 
  5. Data-saving mode को ऑन करें। 
इसके बाद Whitelist apps में जाकर तमाम ऐप्‍स को ऑफ कर दें। ऐसा करने से डेटा का बेजा इस्‍तेमाल बंद होगा और बैटरी की बचत होगी। ध्‍यान रहें कि ये सेटिंग्‍स वीवो स्‍मार्टफोन की हैं। आपके फोन की सेटिंग्‍स में थोड़ा बदलाव हो सकता है।   
Advertisement
 

iPhone यूजर्स को यह करना है 

  1. Settings में जाएं
  2. General पर टैप करें
  3. Background App Refresh पर टैप करें
यहां आप background refreshing Off को शुरू कर सकते हैं। आप Wifi ऑप्‍शन को भी चुन सकते हैं और बैकग्राउंट में रिफ्रेश होने वाले ऐप्‍स की लिमिट सेट कर सकते हैं। इसी तरह Wi-Fi & cellular data ऑप्‍शन को चुना जा सकता है, जो बैकग्राउंड में ऐप्‍स को रिफ्रेश होने देता है। ये सभी फीचर फोन की बैटरी पर पड़ रहे बोझ को कम करते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.