आपका मोबाइल भी नहीं हो रहा है चार्ज, तो ऐसे कर सकते हैं ठीक....

जब स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज नहीं होगी तो ऐसे में क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2025 11:09 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन आज के समय में हर किसी की जरूरत बन गया है।
  • स्मार्टफोन की बैटरी नहीं हो रही चार्ज तो कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
  • अक्सर गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन भी गर्म हो जाते हैं।

स्मार्टफोन की बैटरी बहुत जरूरी हिस्सा है।

Photo Credit: Unsplash/Steve Johnson

स्मार्टफोन आज के समय में हर किसी की जरूरत बन गया है। बच्चों से लेकर जवान और बूढ़े सभी इसका उपयोग करते हुए नजर आ जाएंगे। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि स्मार्टफोन अपने आप में लोगों की पूरी दुनिया समेटे हुए है। अगर ऐसे में स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाए तो ऐसे में इंसान यह सोचता है कि अब क्या करें। वहीं अगर स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज ही न हो तो फिर तो सोचो दुख का पहाड़ सा गिर जाएगा। कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज नहीं होती और शायद आपने भी इस परेशानी का सामना जरूर किया होगा। यहां हम आपको इन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी फिर से चार्ज कर सकते हैं।

फोन की बैटरी नहीं हो रही चार्ज तो फॉलो करें ये टिप्स:

Advertisement

स्मार्टफोन का कवर उतारें
सबसे पहले तो आपको अपने स्मार्टफोन का कवर उतारना है। कई बार स्मार्टफोन का कवर पोर्ट के आसपास रुकावट पैदा कर सकता है, जिससे चार्जिंग केबल ठीक से कनेक्ट नहीं हो पाती है। स्मार्टफोन का कवर हटाने के बाद आप इसे फिर से दोबारा चार्ज कर पाएंगे।

स्मार्टफोन का गर्म होगा
अक्सर गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन भी गर्म हो जाते हैं। कभी-कभी ज्यादा गर्म होने के चलते स्मार्टफोन बैटरी की सुरक्षा के लिए चार्ज नहीं होते हैं। ऐसे में आपको अपने स्मार्टफोन को ठंडी जगह पर रखना चाहिए और ठंडा होने के बाद ही दोबारा चार्ज करें।

पावर सोर्स को चेक करें
अगर आपका स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा है तो आपको यह भी चेक करना चाहिए कि आपका पावर सोर्स काम कर रहा है या नहीं। अगर पावर सोर्स में कोई दिक्कत है तो भी आपका स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो पाएगा।

Advertisement

चार्जिंग पोर्ट को करें साफ
अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज नहीं हो रही है तो ऐसा भी हो सकता है कि चार्जिंग पोर्ट में धूल और गंदगी फंस सकती है। ऐसा होने पर प्लास्टिक के टूथपिक या अन्य किसी मुलायम टूल के जरिए साफ कर सकते हैं। इसके अलावा हवा के जरिए भी साफ कर सकते हैं।

स्मार्टफोन का भीगना
कई बार स्मार्टफोन पानी में भीग जाते हैं तो भी चार्जिंग बंद हो जाती है। अगर चार्जिंग पोर्ट में पानी आ गया है तो ज्यादातर स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो पाते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन को दोबारा चार्ज करने से पहले यह सुनिश्चित करना है कि स्मार्टफोन अच्छी तरह सूख गया हो।

चार्जिंग ब्रिक या वायर में दिक्कत
अगर आपका स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि चार्जिंग ब्रिक या वायर में कोई दिक्कत हो सकती है। आप अपने स्मार्टफोन को किसी दूसरे चार्जर या केबल से चार्ज करके देख सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.