आपका Mobile हैक तो नहीं? फोन इस्तेमाल करते वक्त इन 10 पॉइंट्स का रखें ध्यान

टेक्नोलॉजी के इस दौरान में फोन हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं तो हैकर की नजर भी लोगों की निजी जानकारी और कीमती डाटा पर रहती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 09:34 IST
ख़ास बातें
  • फोन में अचानक डाटा की खपत बढ़ना खराब संकेत है।
  • फोन का लगातार काफी स्लो काम करना खराब संकेत है।
  • फोन में संदिग्ध गतिविधि नजर आना हैक होने का संकेत हो सकता है।

हैकर की नजर हमेशा आपके फोन पर रहती है।

Photo Credit: Unsplash/Sanket Mishra

टेक्नोलॉजी के इस दौरान में फोन हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं तो हैकर की नजर भी लोगों की निजी जानकारी और कीमती डाटा पर रहती है। हैकर अक्सर फोन पर कब्जा पाने का ट्राई करते रहते हैं। इससे लोगों की निजी जानकारी की चोरी होने के साथ वित्तीय तौर पर नुकसान पहुंचाया जा सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है और अगर आपको अपने फोन में इस प्रकार की कोई भी संदिग्ध एक्टिविटी नजर आती है तो संभावना है कि आपका फोन हैक हो गया है या फिर हैक करने का प्रयास किया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अगर फोन में आ रहे हैं ऐसे संकेत तो हो सकता है हैक

Advertisement

तेजी से बैटरी खत्म होना
स्मार्टफोन में बैकग्राउंड में चल रहे मैलवेयर और अन्य खराब ऐप्स पावर का काफी उपयोग करते हैं, जिसकी वजह से स्मार्टफोन की बैटरी काफी ज्यादा तेजी से खत्म हो जाती है।

डाटा का गलत उपयोग
अगर आपके स्मार्टफोन में डाटा की खपत अचानक और बिना किसी साफ वजह के बढ़ जाती है तो हो सकता है कि कोई हैकर आपके फोन से डाटा किसी रिमोट सर्वर पर भेज रहा है।

फोन में अंजान ऐप्स आना
अगर आपको अपने फोन में कोई ऐसा ऐप नजर आया है जिसे आपने डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं किया है तो हो सकता है कि हैकर द्वारा उन्हें डाउनलोड किया गया हो। ऐसे अंजान ऐप्स बहुत खतरा पैदा कर सकते हैं।

Advertisement

फोन का स्लो होना
अगर आपका फोन लगातार काफी स्लो काम कर रहा है। उपयोग के दौरान अचानक क्रैश हो रहा है या कम उपयोग पर भी ज्यादा गर्म हो रहा है तो हो सकता है कि खराब सॉफ्टवेयर सिस्टम के रिसोर्स का अधिक उपयोग कर रहे हैं।

संदिग्ध कॉल या टेक्स्ट
अगर आपको अपने कॉल लॉग और टेक्स्ट मैसेज में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आ रही है जो कि आपने नहीं की थी। हो सकता है कि हैकर आपके फोन का उपयोग प्रीमियम-रेट कॉल करने या एसएमएस ट्रोजन भेजने के लिए कर रहे हों।

पॉप-अप नजर आना
अगर आपने फोन में बार-बार पॉप-अप ऐड नजर आ रहे हैं वो भी जब आप वेब ब्राउजर का उपयोग नहीं कर रहे हों तो हो सकता है कि हैकर द्वारा चलाए जा रहे एडवेयर या मैलवेयर हो सकते हैं।

Advertisement

सर्विस चार्ज या मेंबरिशिप एक्टिव होना
अगर आपको फोन में कोई अनधिकृत मेंबरशिप या प्रीमियम सर्विस चार्ज की जानकारी मिलती है जो कि आपने एक्टिव नहीं की है तो हो सकता है कि हैकर द्वारा फोन पर कब्जा किया जा रहा है।

संदिग्ध अकाउंट एक्टिविटी
अगर आपको सोशल मीडिया, ईमेल या बैंकिंग अकाउंट पर कोई पासवर्ड रीसेट, नए अकाउंट रजिस्ट्रेशन या लॉगिन ट्राई करने का नोटिफिकेशन मिलता है तो ये इस बात का संकेत हो सकते हैं कि किसी हैकर ने आपके फोन के जरिए क्रेडेंशियल्स का एक्सेस पा लिया है।

लाइट या माइक्रोफोन का एक्टिव होना
अगर आपके फोन के कैमरे या माइक्रोफोन इंडीकेटर लाइट बिना इस्तेमाल पर भी अपने आप एक्टिव हो जाती हैं तो हो सकता है कि किसी हैकर द्वारा फोन को हैक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.