EPFO वेबसाइट से ऑनलाइन पैसे ऐसे निकालें

कर्मचारी भविष्य निधि जिसे आमतौर पर EPF के रूप में जाना जाता है, एक अनिवार्य योगदान भविष्य निधि है जो भारत में कर्मचारियों को बचत, पेंशन और बीमा लाभ प्रदान करता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 मार्च 2022 16:49 IST
ख़ास बातें
  • EPF में प्रत्येक कर्मचारी को एक यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर दिया जाता है
  • EPFO भारत में कर्मचारियों को बचत, पेंशन और बीमा लाभ प्रदान करता है
  • योगदान किया गया पूरा पैसा सेवानिवृति के समय पर निकाला जा सकता है

कर्माचारियों को अपने मूल वेतन का 12 प्रतिशत कर्मचारी भविष्य निधि में योगदान देना होता है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन  (EPFO) की वेबसाइट के माध्यम से EPF निकासी ऑनलाइन ही की जा सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि जिसे आमतौर पर EPF के रूप में जाना जाता है, एक अनिवार्य योगदान भविष्य निधि है जो भारत में कर्मचारियों को बचत, पेंशन और बीमा लाभ प्रदान करता है। देश में सभी नियमित श्रमिकों को प्रावधान के अनुसार हर महीने अपने मूल वेतन (और महंगाई भत्ता, जहां लागू हो) के 12 प्रतिशत के साथ कोष में योगदान करना जरूरी है।
यह योगदान कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में जमा किया जाता है और योगदान किया गया पूरा पैसा, नियोक्ता के योगदान और ब्याज के साथ, सेवानिवृत्ति के समय निकाला जा सकता है। हालांकि समयावधि पूरी होने से पहले भी यह पैसा निकाला जा सकता है जिसके लिए कुछ तरीके होते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने EPF खाते से ऑनलाइन पैसे कैसे निकाल सकते हैं। 
Advertisement
 

How to withdraw money from EPF online

शुरू करने से पहले आपका यह जानना जरूरी है कि ईपीएफ खाते से पूरी निकासी केवल तभी संभव है जब या तो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गया हो या फिर दो महीने से अधिक समय से सेवा में नहीं हो। EPFO द्वारा कुछ विशेष परिस्थितियों में आंशिक निकासी का प्रावधान भी किया है जैसे चिकित्सात्मक बीमारी, विवाह, आपदा या फिर घर का नवीनीकरण आदि। 
आप ईपीएफओ साइट पर उपलब्ध FAQ दस्तावेज़ में समय से पहले निकासी के मानदंड देख सकते हैं। 
  1. UAN मेंबर की ई-सेवा पोर्टल पर विजिट करें। 
  2. यहां पर अपना यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर (UAN) और पासवर्ड भरें। इसके बाद CAPTCHA भर दें। फिर Sign in बटन पर क्लिक कर दें। 
  3. अब मेन्यू में सबसे ऊपर Online Services पर क्लिक करें और उसके बाद CLAIM (FORM-31,19,10C&10D) ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  4. Online Claim फॉर्म पर दिखाई दे रहे विवरण को वैरीफाई कर दें। 
  5. वैरीफाई होने के बाद अपना बैंक अकाउंट नम्बर भरें। 
  6. अब Verify बटन पर क्लिक करें और उसके बाद Yes बटन पर क्लिक कर दें जो कि सर्टीफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग पर उपलब्ध होता है। 
  7. अब आपसे Proceed for Online claim के लिए पूछा जाता है। जिसके लिए आपको Proceed पर क्लिक करना होता है। 
  8. अब इस फॉर्म में आपसे पूछा जाता है कि क्या आप एडवांस्ड पीएफ निकासी के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसमें आपको एक ड्रॉप मेन्यू दिखाई देता है जिसका शीर्षक- 'Purpose for which advance is required' होता है। इसका मकसद आपसे यह जानना होता है कि आप निकासी किस कारण से करना चाह रहे हैं। इस मेन्यू में से आप वह कारण चुन सकते हैं। 
  9. अब text box में वह राशि भरें जो आप निकालना चाहते हैं। उसके बाद Employee Address सेक्शन में अपना ईमेल पता भरें।
  10. सर्टीफिकेट पर क्लिक करें और फिर अपने आवेदन को सब्मिट कर दें।
सब्मिट करने के बाद EPFO साइट आपसे उन दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी सब्मिट करने के लिए कह सकती है जो कारण आपने निकासी के लिए भरा है। अब इस आवेदन को आपको नियोक्ता से सत्यापित करवाने की आवश्यकता होती है। इस प्रक्रिया में आपके बैंक खाते में राशि प्राप्त होने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , EPF account, EPF balance withdrawal
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.