रात के अंधेरे में ऐसे करें स्मार्टफोन का उपयोग, नहीं होंगी आखें खराब

रात के समय स्मार्टफोन उपयोग करते हुए ध्यान दें कि आपकी स्क्रीन की ब्राइटनेस आपके आस-पास की रोशनी के बराबर होनी चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अगस्त 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • स्क्रीन की ब्राइटनेस आपके आस-पास की रोशनी के बराबर होनी चाहिए।
  • फोन की स्क्रीन का टेक्स्ट और कंट्रास्ट सही तरीके से सेट होना चाहिए।
  • स्मार्टफोन को उपयोग करते हुए डिस्प्ले को ठीक से साफ करते रहना चाहिए।

रात के समय में स्मार्टफोन उपयोग करते हुए कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए।

Photo Credit: Pexels/MART PRODUCTION

अगर आप रात के समय में स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं और आपको आंखों पर प्रेशर लगता है। रात में अंधेरे में फोन का उपयोग करना हानिकारक हो सकता है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। हालांकि, इससे बचाव किया जा सकता है। रात में अंधेरे में फोन का उपयोग करते हुए अपने फोन की ब्राइटनेस को जितना हो सके कम रखना चाहिए। आप रात के समय में बेडसाइड लैंप का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों पर काफी फर्क पड़ेगा। यहां हम आपको रात के समय फोन उपयोग करने के तरीके बता रहे हैं।

रात के समय में स्मार्टफोन कैसे करें उपयोग

Advertisement

डार्क मोड या नाइट लाइट फीचर
अगर आप रात के समय में फोन का उपयोग करते हैं तो कुछ फोन में डार्क मोड या नाइट लाइट फीचर आता है, जिन्हें ऑन करके फोन का उपयोग करना बहुत ज्यादा सुरक्षित रहता है। इससे आपकों पर अधिक प्रेशर नहीं आता है।

डिस्प्ले की ब्राइटनेस एडजेस्ट करें
रात के समय स्मार्टफोन उपयोग करते हुए ध्यान दें कि आपकी स्क्रीन की ब्राइटनेस आपके आस-पास की रोशनी के बराबर होनी चाहिए। फोन की स्क्रीन का बहुत ज्यादा ब्राइट होना या बहुत ज्यादा अंधेरा होना आपकी आंखों पर खराब प्रभाव डाल सकता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस को बदलने में बस कुछ सेकेंड का समय लगता है। रात में उपयोग करते हुए स्मार्टफोन की ब्राइटनेस को सही रखना काफी मददगार साबित हो सकता है।

टेक्स्ट का साइज और कंट्रास्ट एडजेस्ट करें
रात के समय फोन उपयोग करते हुए फोन की स्क्रीन का टेक्स्ट और कंट्रास्ट सही तरीके से सेट होना चाहिए, जिससे आपकी आंखों को बिना ज्यादा जोर दिए देखने में मदद मिलती है। इससे आप आसानी से वेब कंटेंट देख पाएंगे, मैसेज, ईमेल और बाकी सब कुछ पढ़ पाएंगे।

Advertisement

उचित दूरी से करें उपयोग
अधिकतर लोग अपने फोन को अपने चेहरे से बहुत पास रख कर उपयोग करते हैं। हालांकि, स्मार्टफोन को इतने पास रखकर इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकता है। अगर आप रात के समय लंबे समय तक स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं तो आंखों की सुरक्षा के लिए लगभग 16 से 18 इंच की दूरी रखनी चाहिए।

स्क्रीन को साफ रखें
स्मार्टफोन को उपयोग करते हुए डिस्प्ले को ठीक से साफ करते रहना चाहिए। इससे डिस्प्ले से धूल, गंदगी और मैल साफ हो जाता है, जिससे साफ दिखाई देता है और आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है।
 
पलकें झपकाने से फायदा
जब आप स्मार्टफोन का उपयोग रात के समय कर रहे हैं तो पलकें झपकाना नहीं भूलना चाहिए। फोन देखते हुए बीच-बीच में पलकें झपकाने से आपकी आंखों को दो तरह से फायदा होता है, जिसमें पलकें झपकाने से आंखों में नमी बनी रहती है जिससे आंखों का सूखापन और जलन कम होती है। दूसरा पलकें झपकाने से आपकी आंखों का ध्यान केंद्रित होता है। 15 मिनट में करीब 10 बार पलकें झपकाना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  5. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  2. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  3. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  4. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  6. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  7. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  8. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  9. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  10. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.