आधार कार्ड में फोटो कैसे करें अपडेट, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका

अगर आप आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाने का सोच रहे हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आ सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2025 14:00 IST
ख़ास बातें
  • आधार फोटो ऑनलाइन अपडेट करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है।
  • सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
  • एनरोलमेंट (नामांकन) फॉर्म में सभी जरूरी विवरण दर्ज करना है।

Aadhaar कार्ड ऑनलाइन अपडेट हो सकता है।

Photo Credit: Aadhaar

अगर आप आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाने का सोच रहे हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आ सकता है। आधार कार्ड धारक अपना जनसांख्यिकीय विवरण जैसे कि नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, बायोमेट्रिक विवरण जैसे उंगलियों के निशान, आंख की पुतली और फोटो ऑनलाइन अपडेट करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए नजदीकी आधार केंद्र पर जाना जरूरी है। अगर आप आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं तो यहां हम आपको फोटो अपडेट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आधार कार्ड में फोटो कैसे करें अपडेट:

  • सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
  • अब आपको वेबसाइट से आधार एनरोलमेंट (नामांकन) फॉर्म डाउनलोड करना है (इसके अलावा नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार नामांकन केंद्र से भी फॉर्म लिया जा सकता है।)
  • अब एनरोलमेंट (नामांकन) फॉर्म में सभी जरूरी विवरण दर्ज करना है।
  • आप चाहें तो इसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार नामांकन केंद्र में जमा कर सकते हैं। नजदीकी केंद्र खोजने के लिए इस लिंक appointments.uidai.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं।
  • सेंटर पर मौजूद आधार एग्जीक्यूटिव बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए सभी जानकारी की पुष्टि करेगा।
  • फिर एग्जीक्यूटिव आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए नई फोटो पर क्लिक करेगा।
  • इस सर्विस के लिए जीएसटी के साथ 100 रुपये की फीस देनी होगी।
  • फिर आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप (पावती पर्ची) के साथ एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) दिया जाएगा, जिसका उपयोग UIDAI वेबसाइट पर अपडेट स्टेटस ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि आधार कार्ड पर जानकारी अपडेट होने में 90 दिनों तक का समय लग सकता है। आप आधार कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए URN नंबर का उपयोग कर सकते हैं। अपडेट होने के बाद आधार कार्ड को आधार वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या नजदीकी सेंटर जाकर प्रिंट करवा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aadhaar, Aadhaar Update, Aadhaar Photo Update, UIDAI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.