Gmail में किसी दूसरी भाषा में आया है ईमेल तो ऐसे करें तुरंत ट्रांसलेट, ऐप का ये फीचर ऐसे करता है काम

आज के समय में टेक्नोलॉजी ने इंसानों के जीवन को बहुत ज्यादा आसान कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अगस्त 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नोलॉजी ने इंसानों के जीवन को बहुत ज्यादा आसान कर दिया है।
  • Gmail यूजर्स को ऐप के अंदर ही ईमेल ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है।
  • Gmail पर किसी अन्य भाषा में आए ईमेल को ट्रांसलेट कर सकते हैं।

Gmail फ्री ईमेल सर्विस है।

Photo Credit: Google

आज के समय में टेक्नोलॉजी ने इंसानों के जीवन को बहुत ज्यादा आसान कर दिया है। आप एक देश के किसी कोने में बैठे हुए दुनिया के किसी भी देश के कोने में बैठे व्यक्ति से आसानी से संवाद कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी ने दुनिया को एक साथ जोड़कर रख दिया है। दुनिया में अलग-अलग भाषाएं बोली और लिखी जाती हैं और अब सवाल यह उठता है कि अगर आपको कोई ईमेल करेगा तो वह अपनी भाषा में करेगा और अगर आपको वह भाषा नहीं आती होगी तो आप उसे कैसे पढ़ेंगे या कैसे उसका जवाब देंगे। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब इसका भी समाधान मौजूद है। जी हां Gmail मोबाइल ऐप यूजर्स को सीधे ऐप के अंदर ही ईमेल ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है। 

जीमेल पर यूजर्स कई भाषाओं में ट्रांसलेशन कर सकते हैं और पूरी दुनिया के साथ बिना किसी परेशानी के संवाद कर सकते हैं। यह फीचर यूजर्स की मदद करता है और अगर उन्हें किसी ऐसी भाषा में इमेल प्राप्त होता है, जिसे वह नहीं जानते हैं तो उसे उसी की भाषा में पढ़ने का विकल्प देता है। इस फीचर के जरिए जीमेल ऐप ईमेल कंटेंट की भाषा का खुद पता लगा लेता है और ईमेल को यूजर्स की पसंदीदा भाषा में उसका ट्रांसलेशन करने का विकल्प देता है। Gmail का ट्रांसलेट फीचर जीमेल के वेब वर्जन के साथ-साथ मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है, जिसे एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स उपयोग कर सकते हैं। 

Advertisement

Gmail ऐप में ईमेल कैसे करें ट्रांसलेट:

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Gmail ऐप खोलनी है और फिर उस ईमेल पर जाना है, जिसे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
  • अब आपको ईमेल के ऊपर दाएं कॉर्नर पर नजर आ रहे थ्री डॉट पर टैप करना है।
  • अब आपको ट्रांसलेट का चयन करना है।
  • फिर आपको उस भाषा का चयन करना है, जिसमें आप ईमेल का ट्रांसलेशन करना चाहते हैं।
  • अब ईमेल ट्रांसलेट हो जाएगा और नई भाषा में डिस्प्ले कर दिया जाएगा।
  • अगर आप ट्रांसलेट ऑप्शन को हटा देते हैं तो यह तब फिर से नजर आएगा जब ऐप को यह पता चलेगा कि ईमेल का कंटेंट आपकी सेट भाषा से अलग है।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.