Android से iPhone में अब चुटकी में करें डेटा ट्रांसफर! सबसे बेस्ट तरीका

Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2024 17:18 IST
ख़ास बातें
  • आप Move to iOS ऐप के माध्यम से इसे मिनटों में कर सकते हैं।
  • गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर, केवल दोनों पर उपलब्ध ऐप होंगे ट्रांसफर।
  • म्यूजिक, बुक्स और PDF आदि फाइल्स ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

पुराने एंड्रॉयड फोन से नए आईफोन में डेटा ट्रांसफर करना अब बहुत आसान है।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन से एपल के आईफोन में स्विच करते दौरान एक चिंता सबको सताती होगी कि एंड्रॉयड फोन से आईफोन में डेटा कैसे ट्रांसफर होगा। लेकिन यह उतना भी मुश्किल नहीं है जितना कि हम सोच लेते हैं। एपल ने इसके लिए एक खास सुविधा जारी की है। अगर आप भी उन यूजर्स में से है जिन्होंने हाल ही में पहली बार कोई iPhone खरीदा है, और आप अपना एंड्रॉयड फोन का डेटा आईफोन में भेजना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। 

पुराने एंड्रॉयड फोन से नए आईफोन में डेटा ट्रांसफर करना अब बहुत आसान है। हम आपका काम यहां पर और भी आसान करने जा रहे हैं, क्योंकि हम आपको इसका स्टेप बाय स्टेप गाइड यहां पर बताने जा रहे हैं जिससे आप मिनटों में अपना डेटा एंड्रॉयड फोन से आइफोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। 
Advertisement

Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने से पहले इन बातों पर दें ध्यान
Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा ताकि प्रोसेस सफलतापूर्वक पूरी हो जाए। 
Advertisement

फोन की बैटरी पर्सेंटेज: आप सुनिश्चित कर लें कि आपके एंड्रॉयड और नए आईफोन की बैटरी कम से कम 75% जरूर चार्ज्ड हो। अगर संभव हो तो दोनों ही डिवाइसेज को एक पावर सोर्स के साथ प्लग कर दें। 

स्टेबल Wi-Fi कनेक्शन: Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करना एक वायरलेस प्रोसेस है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके पास एक स्टेबल Wi-Fi कनेक्शन उपलब्ध हो। ताकि बीच प्रोसेस में कोई रुकावट न आए। 
Advertisement

डेटा को ट्रांसफर करने से पहले चेक कर लें: हो सकता है कि आपके नए आइफोन में बहुत अधिक स्टोरेज न हो जिससे वह आपके एंड्रॉयड फोन की हरेक फाइल को रिसीव न कर पाए, इसलिए आप पहले ही तय कर लें कि कौन सा डेटा भेजना आपके लिए सबसे जरूरी है। 
Advertisement
 

How to Transfer Data from Android to iPhone

Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है Move to iOS ऐप का इस्तेमाल करके डेटा ट्रांसफर करना। यह ऐप Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यहां पर हम आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड कर रहे हैं- 
  • अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Move to iOS ऐप को डाउनलोड कर लें। 
  • अब नए iPhone के सेटअप को शुरू करें। उसके बाद Apps & Data सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • अब Move Data from Android पर टैप करें। 
  • अब अपने एंड्रॉयड फोन पर Move to iOS ऐप को खोलें और Privacy पॉलिसी को स्वीकार करके Continue पर क्लिक करें। अपनी फाइल्स और लोकेशन का एक्सेस यहां पर प्रदान करें।   
  • iPhone स्क्रीन पर अब आपको एक वन टाइम कोड दिखाई देगा। इस कोड को एंड्रॉयड डिवाइस पर एंटर कर दें और पेअरिंग प्रोसेस शुरू हो जाएगा। 
  • पेअरिंग होने के बाद अब उस डेटा को सिलेक्ट करें जिसे आप अपने आइफोन में भेजना चाहते हैं जैसे ऐप्स, फोटो, वीडियो आदि। 
  • अब दोनों डिवाइसेज को ऐसे ही छोड़ दें जब तक कि आपके आइफोन पर 'लोडिंग बार' फिनिश नहीं हो जाता। 
  • लोडिंग बार फिनिश होने के बाद Android फोन में Done पर टैप करें। साथ ही अपने आइफोन पर Continue पर टैप करें। अब स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों को फॉलो करें और सेटअप को पूरा करें। 

इस तरह से आप बहुत ही आसानी से अपने एंड्रॉयड फोन का डेटा अपने नए आइफोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। ध्यान दें कि वही ऐप्स आप ट्रांसफर कर पाएंगे जो गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर, दोनों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से आप म्यूजिक, बुक्स और PDF आदि फाइल्स ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। इनके लिए आपको मैन्युअली iTunes आदि के माध्यम से डेटा ट्रांसफर करना होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.