स्लो इंटरनेट स्पीड हो जाएगी तेज, घर के लिए बेस्ट राउटर का ऐसे करें चयन

घर के लिए बेस्ट वाई-फाई राउटर का चयन कैसे करना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 नवंबर 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • वाई-फाई राउटर को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जिससे पूरे घर में नेटवर्क आए।
  • घर के लिए वाई-फाई राउटर उसके साइज पर निर्भर करता है।
  • सही राउटर चुनते हुए सिक्योरिटी का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।

राउटर को सही दिशा में लगाने पर इंटरनेट स्पीड मे सुधार होता है।

Photo Credit: Unsplash/TechieTech Tech

जब आप घर पर स्मार्ट टीवी मेंर कंटेंट देख रहे हैं या स्मार्टफोन चलाते वक्त इंटनरेट स्पीड स्लो हो जाए या ठीक से काम न करे तो बहुत परेशानी हो जाती है। सबसे पहले ख्याल आता है कि राउटर को ऑन या ऑफ करके दिक्कत को ठीक कर सकते हैं। ऐसे भी सुधार न हो तो नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क किया जा सकता है। हर बार नेटवर्क प्रोवाइडर की ओर से ही दिक्कत नहीं होती है। अगर आप वाई-फाई को ऑन और ऑफ करके भी देख लिया और फिर भी इंटरनेट स्पीड में सुधार न हो तो उसके बाद भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें बदलाव करके आप इंटरनेट की स्पीड को ठीक कर सकते हैं। यहां हम आपको घर के लिए बेस्ट राउटर कैसे चुने और राउटर कहां और कैसे इसके बारे में बता रहे हैं।

वाई-फाई राउटर कहां रखें और कैसे रखें

Wi-fi राउटर को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जिससे पूरे घर में नेटवर्क की पहुंच हो। किसी बंद जगह पर रखने से नेटवर्क में रुकावट आ सकती है। राउटर को दिवार के पास नहीं लगाना चाहिए। आप घर के बीचों-बीच राउटर लगा सकते हैं। कभी भी किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, माइक्रोवेव, रेफ्रिजरेटर,टीवी या बड़े फर्नीचर के पास राउटर नहीं लगाना चाहिए।

वाई-फाई राउटर का एंटीना कैसे रखें

Advertisement

वाई-फाई राउटर में अगर एक एंटीना है तो आप उसे जहां पर ज्यादा नेटवर्क की जरूरत है, उस तरफ कर सकते हैं। अगर कई एंटीना हैं तो आप वर्टिकल, होरिजोंटल और अलग-अलग साइड में कर सकते हैं। कई राउटर बिना एंटीना के भी आते हैं तो उसमें ऐसा कोई विकल्प नहीं मिलता है। राउटर के एंटीना को हमेशा घर में उस ओर करना चाहिए जहां आपका टीवी या अन्य डिवाइस सबसे ज्यादा उपयोग होते हैं।

वाई-फाई राउटर खरीदते वक्त इन बातों पर दें ध्यान, अपने घर के लिए राउटर लेते हुए कई बातों पर ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी है। इन बातों के साथ आप वाई-फाई राउटर चुनते हुए अपनी जरूरतों का अंदाजा लगा सकते हैं:

इंटरनेट स्पीड की कंपेटिबिलिटी
वाई-फाई राउटर खरीदते वक्त यह ध्यान देना चाहिए कि वह आपके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा प्रदान की जाने वाली स्पीड का सपोर्ट करता हो। अगर आपने 500 mbps की स्पीड वाला प्लान लिया तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके द्वारा चुना गया राउटर कम से कम उस स्पीड का सपोर्ट करे।

Advertisement

कवरेज एरिया
घर के लिए वाई-फाई राउटर उसके साइज पर निर्भर करता है। अगर आपका घर बड़ा तो मेश वाई-फाई सिस्टम की जरूरत होती है, वहीं छोटों घरों में सिंगल-बैंड वाले एक राउटर से काम चल सकता है।

राउटर बैंड का चयन
घर के लिए वाई-फाई राउटर का चयन करते हुए आपको यह ध्यान देना है कि सिंगल, ड्यूल या ट्राई-बैंड राउटर में से कौन सा बेहतर रहेगा। ड्यूल बैंड कई डिवाइस वाले घरों के लिए बेस्ट रहेगा, क्योंकि ये सिंगल और ट्रिपल बैंड राउटर के मुकाबले में बेहतर परफॉर्मेंस करते हैं।

कितने डिवाइस होंगे कनेक्ट
घर के लिए राउटर लेते वक्त इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आप घर में एक साथ कितने डिवाइस उपयोग करते हैं। MU-MIMO टेक्नोलॉजी वाला राउटर एक से ज्यादा डिवाइस को आसानी से मैनेज कर सकता है।

Advertisement

सिक्योरिटी फीचर्स
अपने घर के लिए सही राउटर चुनते हुए सिक्योरिटी का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। WPA3 एन्क्रिप्शन और पैरेंटल कंट्रोल वाला राउटर आपके नेटवर्क को सिक्योर रखने में मदद करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.