लैपटॉप की बैटरी लंबे समय तक चलाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो

ऑफिस में काम कर रहे हों या घर पर काम कर रहे हों, फ्लेक्सिबल वर्किंग के लिए लैपटॉप बहुत ज्यादा काम आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अगस्त 2025 09:09 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप की बैटरी लंबे समय तक चलाने के लिए स्क्रीन ब्राइटनेस कम करनी चाहिए।
  • जब आप लैपटॉप का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो उस स्विच ऑफ रखना चाहिए।
  • लैपटॉप से गैरजरूरी चीजों को अनप्लग करके रखा जाना चाहिए।

आज के समय में लैपटॉप का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

Photo Credit: Unsplash/Yura Fresh

आज के समय में लैपटॉप का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है। चाहे आप ऑफिस में काम कर रहे हों या घर पर काम कर रहे हों, फ्लेक्सिबल वर्किंग के लिए लैपटॉप बहुत ज्यादा काम आता है। आज के समय में बदलते वर्किंग कल्चर के बाद लोग कॉफी शॉप में बैठकर काम करते हैं और सफर में भी लैपटॉप से काम करते हुए नजर आ जाएंगे। आमतौर पर आने वाले लैपटॉप एक बार चार्ज होकर 3 से 7 घंटे तक चल सकते (कुछ ज्यादा या कम भी हो सकते हैं) हैं। अगर आपके लैपटॉप की बैटरी इससे पहले ही खत्म हो जाती है और बार-बार चार्ज करने का झंझट रहता है तो आपको अब इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ तरकीबें बता रहे हैं, जिनसे आप लैपटॉप की बैटरी को लंबे समय तक चला पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


लैपटॉप की बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए ये तरीके आजमाएं:

  1. आपको अपने लैपटॉप की बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए अपनी स्क्रीन और स्क्रीनसेवर की ब्राइटनेस को एडजस्ट करना चाहिए। ऐसे स्क्रीनसेवर या वॉलपेपर न लगाएं जो ज्यादा बैटरी की खपत करते हों।
  2. हमेशा ध्यान रखें कि उपयोग के दौरान आपका लैपटॉप कूल रहे। इसके लिए आप बाजार में आने वाले कूलिंग पैड का भी उपयोग कर सकते हैं।
  3. लैपटॉप में जिन ऐप्स और प्रोग्राम का आप उपयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें बंद कर देना चाहिए, इससे लैपटॉप पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है।
  4. हमेशा अपने लैपटॉप के साथ आने वाले चार्जर का ही उपयोग करना चाहिए। अगर आपके लैपटॉप का चार्जर खो गया है या खराब हो गया है तो सिर्फ ऑरिजनल चार्जर ही खरीद कर उपयोग करना चाहिए। लोकल चार्जर बैटरी को खराब कर सकते हैं।
  5. जब आपके लैपटॉप की बैटरी फुल चार्ज हो जाए तो उसके बाद चार्जिंग प्लग को हटा देना चाहिए। हमेशा प्लग इन करके रखने से बैटरी की क्षमता पर असर पड़ता है।
  6. जब आप लैपटॉप का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो उसके बाद उसे स्विच ऑफ करके रख देना चाहिए। इससे लैपटॉप की मशीन बंद हो जाती है और लैपटॉप ठंडा रहता है।
  7. लैपटॉप से गैरजरूरी चीजों को अनप्लग करके रखा जाना चाहिए। जिन चीजों की आपको जरूरत नहीं है उन्हें अनप्लग करके रखने से बैटरी लंबे समय तक चलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  2. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  7. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  8. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  9. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  11. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  8. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  10. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.